विज्ञापन

राजपाल यादव भी यूट्यूब से कमाएंगे पैसा! दो वीडियो में बताई 5 से 8 करोड़ के कर्ज की कहानी, हो गए इतने सब्सक्राइबर्स 

Rajpal Yadav Youtube Channel : राजपाल यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए वीडियो में 5 करोड़ रुपए के कर्ज की असली कहानी बताई और कहा कि एग्रीमेंट को लेकर विवाद हुआ था

राजपाल यादव भी यूट्यूब से कमाएंगे पैसा! दो वीडियो में बताई 5 से 8 करोड़ के कर्ज की कहानी, हो गए इतने सब्सक्राइबर्स 
राजपाल यादव के यूट्यूब चैनल के हो गए हैं इतने सब्सक्राइबर्स
नई दिल्ली:

5 करोड़ रुपए के कर्ज और चेक बाउंस के मामले में हिंदी सिनेमा के कमीडियन राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटकर वापस काम पर लौट चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने केस से जुड़े ऐसे फैक्ट्स को उजागर किया है, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान हैं. अभिनेता राजपाल यादव ने बताया कि कैसे मनमानी तरीके से एग्रीमेंट को बढ़ाया गया और फिल्म के रिलीज के समय तक मोटा पैसा देने के लिए मजबूर किया गया. राजपाल यादव ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. इन वीडियो पर खूब व्यूज आ रहे हैं. जबकि केवल 2 वीडियो के साथ चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ती जा रही है. 

राजपाल यादव ने 2 वीडियो में बताया लोन का सच 

अभिनेता का कहना है कि 5 करोड़ रुपए की ईंटों पर राजपाल यादव के गांव का पुश्तैनी मकान बना है और 50 करोड़ रुपए की रकम भी राजपाल यादव को कमजोर नहीं कर सकती. वीडियो में अभिनेता दावा कर रहे हैं कि सबसे पहले साल 2012 में पहला एग्रीमेंट साइन हुआ और 5 करोड़ रुपए के लोन के बदले 8 करोड़ रुपए मांगे गए, साथ ही वादा किया गया है कि फिल्म के रिलीज के बाद पैसा वापस होगा, लेकिन फिर अगले ही साल जब फिल्म के रिलीज के लिए सिनेमाघरों में जानी थी, लेकिन तभी दूसरा एग्रीमेंट फिल्म के रिलीज में देरी के समय भेजा जाता है जिसमें 11 करोड़ रुपए की मांग की जाती है.

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव 7 साल में कमाने जा रहे हैं 1200 करोड़! बोले- राजा था, राजा हूं राजा रहूंगा

11 करोड़ पहुंच गया था कर्ज

राजपाल यादव के मुताबिक, फिल्म के रिलीज के बाद पैसों की वापसी की बात हुई थी, लेकिन फिल्म के रिलीज में देरी के बाद दूसरे एग्रीमेंट में पैसे बढ़ाने की बात गई और कहा गया है कि समय पर लौटा दोगे तो 7 करोड़ रुपए भी ले लूंगा, लेकिन अभी 11 करोड़ रुपए पर फिक्स कर लेते हैं. अभिनेता ने दावा किया कि शिकायकर्ता माघव गोपाल वर्मा के दिए इंटरव्यू के बाद फिल्म बुरी तरीके से पिट गई, क्योंकि हर जगह छप गया था कि राजपाल ने ठगा, राजपाल ने फ्रॉड किया.

1200 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म

फिल्म को लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज होना था, लेकिन 1200 पर सिमट गई. थिएटर के मालिकों ने फिल्म लगाने से मना कर दिया. अभिनेता ने यह भी साफ किया कि मामला चेक बाउंस का नहीं था, क्योंकि उनके द्वारा दिया गया एक भी चेक बाउंस नहीं हुआ था और उनके साक्ष्य कोर्ट में भी रखे जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने कोर्ट की सुनवाई से 18 दिन पहले किया खुलासा, बोले- विश्वास पर साइन किए थे कागज

राजपाल यादव के यूट्यूब चैनल के हो गए हैं इतने सब्सक्राइबर्स

राजपाल यादव ने 28 फरवरी को अपना यूट्यूब चैनल खोला था, जिसके बाद अब तक उन्होंने सिर्फ दो वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए हैं. इसके बावजूद 17.2K सब्सक्राइबर्स हो गए हैं. हालांकि फराह खान और गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा की तरह राजपाल यादव व्यूअर्स का ध्यान खींचने में कितने कामयाब होते हैं. यह देखना होगा. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Youtube, Rajpal Yadav Youtube Subscribers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com