- GTA 6 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी
- Standard और Ultimate Edition के साथ आएगा
- Vice City में मिलेगा पहले से बड़ा गेमिंग एक्सपीरियंस
GTA 6 Launch Details: GTA 6 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित गेम्स में से एक है. Rockstar Games पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि Grand Theft Auto VI की लॉन्चिंग 19 नवंबर 2026 को होगी. ये गेम केवल मौजूदा जनरेशन के गेमिंग कंसोल पर उपलब्ध होगा, जिनमें PlayStation 5, PlayStation 5 के अन्य वैरिएंट, Xbox Series S और Xbox Series X शामिल हैं. वहीं, गेमर्स अब भी GTA 6 Trailer 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
अगर आप भी GTA 6 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां आपको इसका रिकैप दे देते हैं. इससे आप GTA 6 की भारत में कीमत, अलग-अलग एडिशन, गेमप्ले, किरदार और मैप से जुड़ी सभी डिटेल्स जान जाएंगे.
भारत में GTA 6 की कीमत और Editions
GTA 6 भारत में दो एडिशन में उपलब्ध होगा. इनमें Standard Edition और Ultimate Edition शामिल हैं. दोनों एडिशन की प्री-बुकिंग PlayStation Store और Xbox Store पर शुरू हो चुकी है. आपको बता दें कि GTA 6 के Standard Edition की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि GTA 6 Ultimate Edition को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. खिलाड़ी अपनी पसंद के अनुसार किसी भी एडिशन को पहले से अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकते हैं.
Ultimate Edition खरीदने वाले प्लेयर्स को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे. इसमें Ultimate Edition Upgrade, Vintage Vice City Pack, एक महीने का GTA+ सब्सक्रिप्शन और Grand Theft Auto 6 शामिल होगा.
Gameplay में मिल सकते हैं कई नए बदलाव
GTA 6 को अब तक की सबसे इमर्सिव ओपन-वर्ल्ड गेम्स में से एक माना जा रहा है. रिपोर्ट्स और सामने आई जानकारी के अनुसार गेम में आधुनिक समाज से जुड़े कई नए एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं.

गेम में गैंग कल्चर, इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इन-गेम सोशल मीडिया सिस्टम जैसी कई नई चीजें शामिल हो सकती हैं. इसके अलावा दो मुख्य किरदारों Jason और Lucia के बीच एक लव मीटर भी देखने को मिल सकता है, जिससे दोनों के रिश्ते के आधार पर गेमप्ले प्रभावित हो सकता है.
Jason और Lucia होंगे मुख्य किरदार
GTA 6 में इस बार दो मुख्य किरदार Jason और Lucia होंगे. दोनों की कहानी गेम का मुख्य आधार होगी. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स और लीक्स में दावा किया जा रहा है कि गेम में आगे चलकर तीसरा Playable Character भी शामिल हो सकता है. फिलहाल Rockstar Games ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
Vice City Map होगा पहले से बड़ा
GTA 6 में खिलाड़ियों को एक बार फिर Vice City देखने को मिलेगा, जिसे Florida से प्रेरित बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार गेम का मैप GTA 5 की तुलना में काफी बड़ा होगा. इसके अलावा गेम में पहले से ज्यादा एडवांस वेदर सिस्टम भी देखने को मिल सकता है, जिससे बारिश, तूफान और अन्य मौसम संबंधी बदलाव गेमिंग अनुभव को और रियलस्टिक बना सकते हैं.
फिलहाल Rockstar Games ने Gameplay और अन्य कई फीचर्स की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है. ऐसे में लॉन्च के करीब आने के साथ कंपनी की ओर से और आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- नया मोबाइल लेने का है प्लान? इस महीने आ रहे ये 4 दमदार स्मार्टफोन, Pixel से लेकर Vivo तक शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं