विज्ञापन

Elon Musk का नया ऐप X Chat 17 अप्रैल को लॉन्च! जानिए ऐप में मिलेंगे कौन-कौन से जबरदस्त फीचर्स

X Chat की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राइवेसी फोकस है. इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा, यानी आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी.

Elon Musk का नया ऐप X Chat 17 अप्रैल को लॉन्च! जानिए ऐप में मिलेंगे कौन-कौन से जबरदस्त फीचर्स

Elon Musks X Chat : टेक दुनिया में एक और नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च होने जा रहा है. X Corp के मालिक Elon Musk अब अपने नए ऐप X Chat को iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च करने जा रहे हैं. यह ऐप 17 अप्रैल को iOS पर लॉन्च होगा और अभी से Apple App Store पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. iPhone और iPad यूजर्स इस ऐप के लिए पहले से रजिस्टर कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है X Chat और कैसे करेगा काम?

X Chat एक अलग मैसेजिंग ऐप है, जो खासतौर पर प्राइवेट और सिक्योर बातचीत के लिए बनाया गया है. यह ऐप X (Twitter) प्लेटफॉर्म से अलग काम करेगा, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास X अकाउंट होना जरूरी होगा.

इस ऐप में आपको टेक्स्ट मैसेज भेजने, ऑडियो और वीडियो कॉल करने, डॉक्यूमेंट शेयर करने और ग्रुप चैट करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही, आप भेजे गए मैसेज को एडिट या डिलीट भी कर सकते हैं, जो आजकल लगभग सभी बड़े मैसेजिंग ऐप्स में मिलता है.

 X Chat पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स

X Chat की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राइवेसी फोकस है. इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा, यानी आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और कोई तीसरा व्यक्ति उसे नहीं देख पाएगा. कंपनी का दावा है कि इस ऐप में न तो विज्ञापन होंगे और न ही यूजर ट्रैकिंग की जाएगी.

हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसकी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सवाल भी उठाए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऐप यूजर की लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स, सर्च हिस्ट्री और प्रोफाइल डेटा जैसी जानकारी कलेक्ट कर सकता है, जिससे कुछ लोगों को चिंता हो रही है.

ये भी पढ़ें - Mark Zuckerberg बना रहे हैं अपना AI क्लोन! अब मशीन से करवाएंगे अपना काम

फिलहाल यह ऐप केवल iOS डिवाइसेस यानी iPhone और iPad के लिए लॉन्च किया जा रहा है. Android यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. यह फैसला खासतौर पर उन देशों में असर डाल सकता है, जहां Android यूजर्स ज्यादा हैं.

कैसे करें X Chat प्री-ऑर्डर?

अगर आप इस ऐप को सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप Apple App Store पर जाकर 'X Chat' सर्च करें और प्री-ऑर्डर बटन पर क्लिक कर दें. जैसे ही ऐप लॉन्च होगा, यह अपने आप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com