विज्ञापन

Mark Zuckerberg बना रहे हैं अपना AI क्लोन! अब मशीन से करवाएंगे अपना काम

CEO Mark Zuckerberg : अगर यह AI क्लोन प्रोजेक्ट सफल होता है, तो Meta इसे सिर्फ कंपनी तक सीमित नहीं रखेगा. कंपनी का प्लान है कि इसे क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स तक भी पहुंचाया जाए.

Mark Zuckerberg बना रहे हैं अपना AI क्लोन! अब मशीन से करवाएंगे अपना काम

दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta के CEO Mark Zuckerberg एक बेहद अनोखे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. दरअसल, वह अपना एक AI क्लोन यानी डिजिटल कॉपी तैयार कर रहे हैं, जो उनके कई काम संभाल सकेगा और कंपनी के कर्मचारियों से सीधे बातचीत भी कर सकेगा.

यह AI क्लोन असल में एक डिजिटल वर्जन होगा, जिसे Zuckerberg की आवाज, चेहरे और उनके पब्लिक स्टेटमेंट्स के आधार पर तैयार किया जा रहा है. इसका मकसद यह है कि Meta के कर्मचारी इस AI के जरिए अपने CEO से कनेक्टेड महसूस कर सकें और उनसे फीडबैक भी ले सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

खुद Zuckerberg भी कर रहे हैं काम

रिपोर्ट के अनुसार, Mark Zuckerberg इस प्रोजेक्ट में खुद काफी एक्टिव हैं. वह हर हफ्ते लगभग 5 से 10 घंटे इस AI सिस्टम के लिए कोडिंग और टेक्निकल रिव्यू में दे रहे हैं. 

क्रिएटर्स के लिए बड़ा प्लान

अगर यह AI क्लोन प्रोजेक्ट सफल होता है, तो Meta इसे सिर्फ कंपनी तक सीमित नहीं रखेगा. कंपनी का प्लान है कि इसे क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स तक भी पहुंचाया जाए. इससे वे Instagram पर अपने AI अवतार बना सकेंगे, जो उनके फॉलोअर्स के कमेंट्स का जवाब दे सकेंगे और एंगेजमेंट संभाल सकेंगे.

ये भी पढ़ें - Oh My God! अब ₹188 में ‘Jesus' से करें बात, वायरल AI ऐप ने मचाया तहलका

Zuckerberg का पर्सनल AI असिस्टेंट

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, Mark Zuckerberg अपने लिए एक पर्सनल AI एजेंट भी बना रहे हैं, जो उनके रोजमर्रा के कामों को मैनेज करने में मदद करेगा. यह AI उनके शेड्यूल, मीटिंग्स और अन्य टास्क को संभाल सकता है, जिससे उनका समय बचेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com