Zomato के फाउंडर और पूर्व CEO दीपेंद्र गोयल ने Temple वियरेबल डिवाइस को लेकर नया अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि Temple अब पहले दिखाए गए आकार के मुकाबले आधे से भी छोटा हो गया है. गोयल के मुताबिक, आकार कम होने के बाद Temple बाजार में मौजूद सबसे छोटे वियरेबल डिवाइसों में शामिल हो गया है. आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को नई दिल्ली में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के दौरान Temple पहने देखा गया था. इसके बाद इस डिवाइस को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई.
पहले के मुकाबले आधे से भी छोटा हुआ Temple
दीपेंद्र गोयल ने X पर Temple को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि डिवाइस अब पहले दिखाई गई डिजाइन के मुकाबले आधे से भी कम साइज का है. उन्होंने ये भी दावा किया कि आकार के हिसाब से Temple अब बाजार में सबसे छोटा वियरेबल है और इसकी कैपिबिलिटी भी काफी ज्यादा है. हालांकि, Goyal ने डिवाइस के नए साइज की सटीक लंबाई, चौड़ाई या वजन की जानकारी नहीं दी है. Temple की वेबसाइट के मुताबिक, ये डिवाइस शरीर की Entropy को मापता है. कंपनी के अनुसार, बॉडी एंट्रॉपी, इंसान के बॉडी स्ट्रक्चर और एनर्जी में गड़बड़ी और रैंडमनेस का एक पैमाना है.
Temple is now less than half the size of what you've seen so far.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) August 21, 2026
Volumetrically, Temple is now the smallest wearable on the market, and the most^10 powerful. Living and training with Temple is going to change your life.
We will start taking pre-orders for our limited launch… pic.twitter.com/L7tCEW588p
Temple मापता है ये चीजें
Temple को माथे के साइड पर पहना जाता है. पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये डिवाइस दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन से जुड़े संकेतों को मापने के लिए बनाया गया है. इसके जरिए Cerebral ब्लड फ्लो, ऑक्सीजनेशन और कॉग्निटिव लोड जैसे संकेतों को समझने की कोशिश की जाती है. दीपेंद्र गोयल ने पहले बताया था कि Temple टीम ने एक ऐसे बायोमार्कर की पहचान की है जिसे माथे के इस हिस्से से पढ़ा जा सकता है. इसे उन्होंने Entropy नाम दिया है. गोयल के मुताबिक, Entropy हर सेकंड अपडेट होता है और इसे एक इंडेक्स पर दिखाया जाता है. उनका दावा है कि आराम, नींद, तनाव, कॉफी, ध्यान और तेज फिजिकल एक्टिविटी जैसी चीजें Entropy को प्रभावित कर सकती हैं.
Entropy का मतलब
गोयल के अनुसार, Entropy शरीर के उस प्रयास को समझने का एक तरीका है, जो शरीर को सामान्य स्थिति में काम करते रहने और किसी एक्टिविटी के दौरान परफॉर्म करने में लगता है. उन्होंने Entropy को दो हिस्सों में समझाया है.
ये भी पढ़ें- अब BSNL ने भी दिया झटका! कम हो गई इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी
Entropy Maxima: ये उस लेवल को दर्शाता है जहां शरीर बहुत ज्यादा मेहनत के दौरान पहुंच सकता है. उनके मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ शरीर की ये मैक्सिमम कैपिबिलिटी कम हो सकती है.
Entropy Minima: ये आराम की स्थिति में शरीर के सबसे कम स्तर को दर्शाता है. उनके अनुसार, आराम के समय कम Entropy शरीर के लिए बेहतर संकेत हो सकता है.
हालांकि, ये दावे फिलहाल Temple की ओर से किए गए हैं और इन्हें मेडिकल रिजल्ट मानने से पहले इंडिपेडेंट वैज्ञानिक और चिकित्सकीय जांच जरूरी होगी.
The Temple team has made a breakthrough.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) June 18, 2026
We have discovered (literally discovered) a biomarker, only readable on the temple region, and nowhere else, that measures the real-time cost of you being alive.
We are calling it Entropy™.
It's a live number on Temple's home screen,… pic.twitter.com/wEOu29hVBf
हार्ट रेट से कैसे अलग है Temple?
गोयल ने दावा किया है कि Entropy शरीर की एनर्जी खपत को हार्ट रेट की तुलना में ज्यादा सटीक तरीके से समझ सकता है. उनके मुताबिक, Temple की Entropy रीडिंग को एक स्टैंडर्ड मेटाबॉलिक मापने वाली मशीन के आंकड़ों से मिलाया गया. 100 से ज्यादा कार्डियो सेशन के आधार पर उन्होंने मजबूत संबंध का दावा किया है. हालांकि, ये कंपनी की ओर से दिया गया दावा है. इससे यह रिजल्ट नहीं निकाला जा सकता कि Temple चिकित्सा जांच या डॉक्टर की सलाह का ऑप्शन है.
हालांकि Temple अभी आम ग्राहकों के लिए पूरी तरह उपलब्ध नहीं है. दीपेंद्र गोयल का कहना है कि कंपनी इसे तब तक बड़े स्तर पर उपलब्ध नहीं कराना चाहती, जब तक यह पूरी तरह तैयार न हो जाए.
ये भी पढ़ें- न मोबाइल टावर, न सिम, ‘TATA' सीधे आसमान से देगा इंटरनेट, जानें क्या है D2D टेक्नोलॉजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं