विज्ञापन

'वह कट्टर मुस्लिम था जो...', मोसाद यूनिट के पूर्व चीफ ने ओमानी को-पायलट के बारे में क्या-क्या बताया?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में चाकूबाजी करने वाला ओमानी को-पायलट के बारे में मोसाद की MIA यूनिट के पूर्व चीफ रामी इग्रा ने कहा कि वह 'कट्टर मुस्लिम' था.

'वह कट्टर मुस्लिम था जो...', मोसाद यूनिट के पूर्व चीफ ने ओमानी को-पायलट के बारे में क्या-क्या बताया?
मोसाद यूनिट के पूर्व चीफ रामी इग्रा ने NDTV से बातचीत में कई बातें बताईं.
NDTV
नई दिल्ली:

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट के बारे में अब तक बहुत ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच इजरायली इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद की MIA यूनिट के पूर्व चीफ रामी इग्रा ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कहा कि 30 सितंबर को कॉकपिट में चाकू मारने की घटना में 'बहुत ज्यादा रहस्य नहीं' है.

उनका दावा है कि अब तक मिले सबूतों से पता चलता है कि यह सिर्फ बातचीत के मकसद से की गई हाईजैकिंग की कोशिश नहीं थी, बल्कि शायद इससे भी कुछ बुरा था. उन्होंने हमलावर को-पायलट को 'कट्टरपंथी मुस्लिम' बताया.

अब तक को-पायलट के बारे में इतना ही सामने आया है कि वह ओमान का नागरिक है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमलावर 'इस्लामी कट्टरपंथ' से प्रभावित था और उसका मकसद विमान को क्रैश करना था.

वहीं, रामी इग्रा का बाद में आई रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि हमलावर के सामान में 'फिलिस्तीनी मुद्दे' का समर्थन करने वाले पर्चे मिले थे. हालांकि, अभी सबूतों का इंतजार है.

यह भी पढ़ेंः दुनिया कर रही थी दिलेरी पर बात, लोग गूगल से पूछ रहे कैप्टन स्मित मच्छार की जात!

'लोन वुल्फ अटैक' था?

इजरायली पीएम नेतन्याहू का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसे किसी ने भेजा था? उन्होंने यह भी कहा कि जिस किसी ने भी उसे भेजा था, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

हालांकि, रामी इग्रा का कहना है कि अब तक यह मामला 'लोन वुल्फ अटैक' जैसा लग रहा है. यानी, एक ऐसा व्यक्ति जिसने आतंकी संगठन का हिस्सा बने बिना खुद अकेले ही यह कदम उठाया. 

उन्होंने अपनी इस बात का कोई सबूत तो नहीं दिया, लेकिन ये जरूर कहा कि 'अगर उसे किसी आतंकी संगठन से निर्देश मिल रहे थे तो उस संगठन को इसका अंजाम भुगतना होगा.'

उन्होंने कहा कि अब तक यह साफ है कि दुबई-तेल अवीव उड़ान के दौरान इस को-पायलट ने पायलट पर हमला करके विमान पर कब्जा करने की कोशिश की थी.

इग्रा ने शुक्रवार को NDTV को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा, 'अगर बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और यात्री नहीं होते, तो हम एक भयानक घटना देख रहे होते जिसमें 180 से ज्यादा लोगों की जान चली जाती.'

उन्होंने कहा कि 'मेरा मानना है कि वह हमलावर 'लोन वुल्फ' था, जो इस्लामिक कट्टरपंथ से प्रभावित था.'

ये वीडियो भी देखें- NDTV माइक्रो की नजर से देखें, Flydubai फ्लाइट के कॉकपिट में क्या हुआ था

यह भी पढ़ेंः फ्लाइट में प्लंबर ने चाकूबाज पायलट को कैसे काबू किया? जवाब है इजरायल का 'पीपुल्स आर्मी' वाला सीक्रेट

'वह एक कट्टर मुस्लिम था'

इग्रा ने कहा कि हमलावर का मकसद धार्मिक कट्टरता थी. उन्होंने कहा, 'वह एक कट्टर मुस्लिम था जो कुरान की कट्टरपंथी व्याख्या को मानता था. धर्म ही एक ऐसी चीज है जो किसी को आत्महत्या करने और अपने साथ 170 से ज्यादा लोगों को कब्र में ले जाने के लिए प्रेरित कर सकती है.'

इजरायल के PM नेतन्याहू ने भी कहा था कि हमलावर सुसाइड बॉम्बिंग या प्लेन को क्रैश कराने जैसा कुछ करना चाहता था.

जब उनसे पूछा गया कि सऊदी अरब और UAE ने पायलट के बारे में जानकारी क्यों जारी नहीं की है? तो रामी इग्रा ने कहा कि अभी इस बात की जांच होनी बाकी है कि क्या उसने 9/11 की तरह इजराइयल में किसी जगह पर हमला करने की योजना बनाई थी.

इग्रा ने इसकी तुलना 11 सितंबर 2001 के हमले की यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 93 से की. उस फ्लाइट में भी यात्रियों ने देर से कॉकपिट में घुसने की कोशिश की, तब तक प्लेन पेंसिल्वेनिया में क्रैश हो गया था और 44 लोग मारे गए थे. वह 4 हाइजैक प्लेन में से एकमात्र था जो अपने टारगेट तक नहीं पहुंच पाया था.

इग्रा का मतलब था  कि इस बार भी अगर यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने समय पर कॉकपिट का दरवाजा नहीं तोड़ा होता तो FZ1073 भी इजरायल में कहीं बड़ी इमारत से टकरा सकती थी.

यह भी पढ़ेंः हवा में टेरर, भारतीय पायलट बना फाइटर… समझिए Flydubai की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ था?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omani Co-pilot, Flydubai Aircraft Hijack, Flydubai Co-Pilot Extremist, Smit Machchhar, Dubai Tel Aviv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com