विज्ञापन

क्रेटा-सिएरा के टक्कर की SUV, 21 हजार से बुकिंग शुरू, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

फेस्टिव सीजन से पहले एक नई कार की एंट्री भारतीय बाजार में हो रही है. Honda Elevate Facelift की प्री-बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो गई है. इसका मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Victoris, Kia Seltos, Tata Sierra जैसी कारों से होगा.

क्रेटा-सिएरा के टक्कर की SUV, 21 हजार से बुकिंग शुरू, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Honda Elevate facelift

अगर आप नई मिडसाइज SUV लेना चाहते हैं तो अब आपके पास काफी अच्छा मौका है. एक नई कार की बुकिंग शुरू हो गई है. आप केवल 21 हजार रुपये में अपने लिए ये आने वाली SUV को बुक कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं जापानी कार निर्माता कंपनी Honda की पॉपुलर SUV Honda Elevate की. कंपनी इसको नए अवतार में लॉन्च करने के लिए तैयार है.  कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Honda Elevate Facelift की प्री-बुकिंग देश भर में अपने सभी ऑथोराइज्ड डीलरशिप्स पर केवल 21 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू कर दी है.

बुकिंग की घोषणा के साथ ही होंडा ने इस नई SUV का पहला शानदार वीडियो टीजर भी शेयर किया है. इसमें इसके Exterior और केबिन के भीतर किए गए कई बड़े कॉस्मेटिक बदलावों की पहली झलक दिखाई गई है. ये चमचमाती नई SUV 6 अक्टूबर को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रही है.

टीजर में दिखे LED DRLs और LED टेल-लाइट्स

Honda Elevate Facelift के टीजर वीडियो में SUV के सामने के हिस्से में एक पूरी तरह से नए डिजाइन वाली हेक्सागोनल ग्रिल दिखाई देती है. इसके साथ ही, होंडा के सिग्नेचर लोगो (H लोगो) को ग्रिल से हटाकर अब सीधे बोनट के ऊपर शिफ्ट कर दिया गया है. कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें हुंडई और दूसरी गाड़ियों की तरह सेगमेंटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं. ये काफी हद तक होंडा सिटी सेडान जैसे दिखते हैं.

इसके पिछले हिस्से में बिल्कुल नई कनेक्टेड एलईडी टेल-लाइट्स दी गई हैं, जो रात के समय कार को सड़क पर एक बेहतरीन विजुअल अपील देती है.  टीजर को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि कार के केवल लेफ्ट ORVM पर ही कैमरा पॉड दिया गया है. ये कन्फर्म करता है कि नई एलिवेट में कंपीटिटर्स की तरह 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के बजाय होंडा की सिग्नेचर लेन-वॉच कैमरा तकनीक ही मिलती रहेगी.

केबिन के अंदर लग्जरी फील

केबिन के भीतर पैसेंजर्स को एक बेहद लग्जरी और प्रीमियम फील देने के लिए कई बड़े अपग्रेड्स किए गए हैं. केबिन के इंटीरियर में नयापन लाने के लिए इसके डैशबोर्ड को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है. जिसमें सॉफ्ट-टच सफेद लेदरेट पैडिंग और प्रीमियम स्टिचिंग का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही डैशबोर्ड और दरवाजों पर शानदार एम्बर कलर की एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप्स लगाई गई हैं. आपको बता दें कि पुराने मॉडल में एम्बिएंट लाइटिंग केवल एक्सेसरी के तौर पर शोरूम स्तर पर ही मिलती थी. हालांकि, अभी तक सभी फीचर्स की लिस्ट नहीं आई है. लेकिन कड़े मुकाबले को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि नई एलिवेट में शानदार पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट और पिछली सीट के यात्रियों के लिए सनब्लाइंड दिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 21 किमी का माइलेज, जानें टॉप शहरों में ऑन-रोड कीमत

1.5-लीटर वाला इंजन

परफॉर्मेंस के मामले में नई Honda Elevate Facelift में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. ये कार अपने पुराने और बेहद विश्वसनीय 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही अपनी जर्नी जारी रखेगी. ये 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि होंडा सिटी में मिलने वाले 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन को इस फेसलिफ्ट मॉडल में शामिल नहीं किया जाएगा.

Creta-Sierra से कड़ा मुकाबला

नए फीचर्स और कॉस्मेटिक अपग्रेड्स के कारण नई Honda Elevate Facelift की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अभी होंडा एलिवेट की एक्स-शोरूम कीमतें 11.81 लाख से शुरू होकर 16.36 लाख तक जाती हैं. लॉन्च होने के बाद भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Victoris, Kia Seltos, Tata Sierra, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और Renault Duster जैसी दिग्गज SUV कारों से होगा.

यह भी पढ़ें- 5-स्टार सेफ्टी, 34 KM माइलेज, कीमत 5.29 लाख से शुरू, कम दाम में बेस्ट सेडान कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda Elevate Facelift Booking, Honda Elevate Facelift, Creta, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com