विज्ञापन

दुनिया में बजा इस iPhone का डंका, बना सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, देखें पूरी लिस्ट

दुनिया में बज रहा Apple का डंका! Q2 2026 में iPhone 17 बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन. देखें टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट.

दुनिया में बजा इस iPhone का डंका, बना सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, देखें पूरी लिस्ट
iPhone 17
Apple

Top Selling Smartphone: स्मार्टफोन अब हर लोगों की जरूरत बन गया है. इसके बिना कई काम अटक जाते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन कौन-सा है? इस साल भी टॉप-10 में Apple और Samsung ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. लेकिन, टॉप सेलिंग स्मार्टफोन में Apple का आईफोन शामिल है. 

अप्रैल-जून यानी Q2 2026 के दौरान iPhone 17 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा. Counterpoint Research के ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर की ताजा रिपोर्ट में Apple ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया है. वहीं, Samsung ने भी ग्लोबल टॉप-10 में पांच स्मार्टफोन शामिल कराकर Apple की बराबरी की.

Apple और Samsung के स्मार्टफोन ने मिलकर इस लिस्ट के सभी 10 स्थानों पर कब्जा किया. इस तिमाही के दौरान दुनिया की कुल स्मार्टफोन बिक्री में 26% हिस्सेदारी दर्ज की. यह जून में खत्म होने वाली किसी तिमाही के लिए अब तक की सबसे बड़ी कंबाइंड शेयरिंग रही. हालांकि,  इस दौरान दुनिया का कुल स्मार्टफोन बाजार 11% घटा.

Q2 2026 में दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन

Counterpoint Research के मुताबिक, 2026 की दूसरी तिमाही में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट आपको नीचे बता रहे हैं.

  • Apple iPhone 17 5G
  • Apple iPhone 17 Pro Max 5G
  • Apple iPhone 17 Pro 5G
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  • Samsung Galaxy A07 4G
  • Samsung Galaxy A17 5G
  • Apple iPhone 17e 5G
  • Samsung Galaxy A17 4G
  • Samsung Galaxy S26 5G
  • Apple iPhone 16 5G
Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 17 सबसे आगे क्यों रहा?

काउंटरप्वाइंट के मुताबिक, बेस iPhone 17 ने इस तिमाही में दुनिया की कुल स्मार्टफोन बिक्री में 6% हिस्सेदारी हासिल की. रिसर्च फर्म ने Apple के स्ट्रांग परफॉर्मेंस की वजह भारत, जापान, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे बाजारों में लगातार बनी मांग को बताया गया है. दक्षिण कोरिया में भी iPhone की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को प्रीमियम फोन खरीदने वाले ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इन मॉडलों को एक्सचेंज ऑफर, आसान किस्तों और अलग-अलग प्रमोशनल ऑफर से फायदा मिला. वहीं, iPhone 17e ने MagSafe सपोर्ट और ज्यादा स्टोरेज जैसे फीचर देकर अपनी पहुंच बढ़ाई और इसकी कीमत भी कंपीटिटव रखी गई.

Samsung के प्रीमियम और बजट फोन ने भी किया शानदार परफॉर्म

Samsung Galaxy S26 Ultra इस तिमाही में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन रहा. ये अपने पिछले मॉडल की तुलना में पांच पायदान ऊपर पहुंचा. Counterpoint के अनुसार, AI बेस्ड फीचर, प्राइवेसी पर फोकस करने वाला डिस्प्ले और प्रीमियम फोन की मजबूत मांग ने Galaxy S26 Ultra की बिक्री को बढ़ाने में मदद की.

कंपनी की बजट-फ्रेंडली Galaxy A सीरीज ने भी अच्छा परफॉर्मेंस जारी रखा. Galaxy A07, Galaxy A17 5G और Galaxy A17 4G जैसे मॉडल अपनी कीमत, आसानी से उपलब्ध होने और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण लोकप्रिय रहे. इसी वजह से Samsung ने दुनिया के Top 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में पांच जगह हासिल की.

ये भी पढ़ें- “नौकरियां ही नहीं बचेंगी!” बिल गेट्स की AI को लेकर चेतावनी, बोले- इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smartphone, IPhone, Apple, Samsung, IPhone 17
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com