विज्ञापन

SIM चालू रखना हुआ आसान, Airtel के सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, एक रिचार्ज में कॉल-SMS और बहुत कुछ

Airtel ने कॉलिंग और SMS वाले 3 सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं. इन प्रीपेड प्लान की कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी गई है. इसके साथ कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है.

SIM चालू रखना हुआ आसान, Airtel के सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, एक रिचार्ज में कॉल-SMS और बहुत कुछ
एयरटेल के सस्ते प्लान्स लॉन्च
NDTV Graphics

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया या TRAI ने हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डेटा वाले प्लान पेश करने का निर्देश दिया था. अब ग्राहकों को इससे काफी फायदा मिलने जा रहा है. देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने भारतीय मोबाइल बाजार में सबसे पहले कदम उठाते हुए केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ तीन नए बेहद सस्ते प्रीपेड प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं.

कंपनी ने इन प्लान्स की कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी है. ये रीचार्ज प्लान्स खासौर से उन ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं जिन्हें इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल डेटा की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है. जो यूजर्स केवल बात करने और मैसेज भेजने के लिए एक सस्ता ऑप्शन चाहते हैं, वे इन प्लान्स के साथ जा सकते हैं. ये नए प्लान्स उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट हैं जो साधारण कीपैड फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं, या जो केवल बात करने के लिए अपने पास दूसरा एक्स्ट्रा सिम कार्ड रखते हैं. वे यूजर्स भी इन प्लान्स का फायदा ले सकते हैं जो घर या ऑफिस में इंटरनेट चलाने के लिए पूरी तरह Wi-Fi पर निर्भर रहते हैं.

ऐसे यूजर्स के लिए डेटा पैक पर पैसे खर्च करना नुकसान का सौदा होता था. जिसके बाद ट्राई ने सस्ते बिना डेटा के साथ आने वाले प्लान लॉन्च करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को कहा था. अब एयरटेल ने यूजर्स को कम खर्च में छोटे और फ्लेक्सिबल रिचार्ज ऑप्शन्स दे रहा है. 

Airtel का 185 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 

Airtel का 185 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इन तीनों नए ऑप्शन्स में सबसे सस्ता और बजट-फ्रेंडली है. इस प्लान में ग्राहकों को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अमलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही ग्राहकों को टोटल 300 SMS दिए जाते हैं. इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 28 दिनों की है. ध्यान रखें कि इस प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए कोई भी मोबाइल डेटा नहीं मिलता है. ये उन लोगों के लिए सबसे सही है जो फालतू डेटा के पैसे दिए बिना केवल कॉलिंग के लिए एक बजट रिचार्ज चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Airtel का 203 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel का 203 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो एक निश्चित 30 दिनों के रिचार्ज साइकिल को पसंद करते हैं. इस प्लान में भी देश भर में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं. इसके साथ भी कोई मोबाइल डेटा नहीं मिलता है. 185 रुपये वाले रिचार्ज से मात्र 18 रुपये अधिक देकर ग्राहक इस प्लान में समान कॉलिंग और SMS फायदों के साथ 2 अतिरिक्त दिनों की वैलिडिटी पा सकते हैं.

Airtel का 206 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 

Airtel का 206 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कैलेंडर माह के अनुसार काम करता है. इस प्लान में भी बिना किसी डेटा के अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स के साथ टोटल300 SMS मिलते हैं. ये प्लान पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, जो इसे 203 रुपये वाले प्लान की निश्चित 30 दिनों की वैलिडिटी से अलग बनाता है. यानी हर महीने की जिस तारीख को आप रिचार्ज करेंगे, अगले महीने की उसी तारीख को आपका रिचार्ज रिन्यू होगा.

इसके अलावा, इन तीनों ही रिचार्ज प्लान्स के साथ कंपनी ग्राहकों को फ्री HelloTunes की अतिरिक्त सुविधा भी दे रही है. जिससे ग्राहक हर 30 दिन में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपनी पसंद की कोई भी कॉलर ट्यून बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें | भूकंप आने से पहले ही Android फोन देगा अलर्ट, गूगल का जबरदस्त फीचर, ऐसे करता है काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel, Airtel Recharge, Prepaid Plans, Airtel Prepaid Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com