विज्ञापन

टेबल पर तारों का जंजाल खत्म! ये 3-इन-1 गैजेट है चार्जर, स्पीकर और अलार्म, क्या खरीदना चाहिए?

UNIX Z-Dock रिव्यू: 1,699 रुपये की कीमत में आने वाला यह 3-in-1 गैजेट 15W वायरलेस चार्जिंग, 10W ब्लूटूथ स्पीकर और डिजिटल अलार्म क्लॉक के साथ आता है. जानिए क्या ये आपकी डेस्क के लिए पैसा वसूल सौदा है.

टेबल पर तारों का जंजाल खत्म! ये 3-इन-1 गैजेट है चार्जर, स्पीकर और अलार्म, क्या खरीदना चाहिए?

आजकल हमारे काम की डेस्क और बेड के बगल वाली टेबल अक्सर तरह-तरह के गैजेट्स से भरी रहती है. स्मार्टफोन के लिए अलग चार्जर का तार फैला होता है, गाने सुनने के लिए अलग से ब्लूटूथ स्पीकर रखा होता है और कई लोग सुबह उठने के लिए अलग अलार्म घड़ी भी रखते हैं. लेकिन, एक ऐसा डिवाइस भी है जो तीन गैजेट्स का काम अकेला संभाल लेता है. हम बात कर रहे हैं UNIX Z-Dock की.

1,699 रुपये की कीमत में आने वाला UNIX Z-Dock एक 15W वायरलेस चार्जिंग पैड, 10W का ब्लूटूथ स्पीकर और एक डिजिटल अलार्म घड़ी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. ये उन लोगों के लिए काफी काम की चीज लगती है जो अपने टेबल को साफ-सुथरा रखना चाहते हैं लेकिन क्या सच में आपको ये खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं.

कॉम्पैक्ट डिजाइन

UNIX Z-Dock का डिजाइन बेहद कॉम्पैक्ट है. जिसकी वजह से इसे बेडसाइड टेबल, वर्क डेस्क या पढ़ाई वाली मेज पर रखना काफी आसान हो जाता है. इसका लुक काफी सिंपल है. जिससे यह आपके कमरे के माहौल में आसानी से घुल-मिल जाता है और देखने में कोई भारी-भरकम इलेक्ट्रॉनिक डिब्बा नहीं लगता है.

15W का वायरलेस चार्जिंग

ये Z-Dock 15W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. अगर आपका स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है, तो आपको बार-बार केबल लगाने की जरूरत नहीं होगी; बस फोन को इसके ऊपर रख दीजिए और वह चार्ज होने लगेगा. ये फीचर रात को सोते समय सबसे ज्यादा काम आता है. आप रात में फोन को डॉक पर चार्जिंग के लिए रख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

10W का ब्लूटूथ स्पीकर

इसका दूसरा बड़ा फीचर इसमें दिया गया 10W का इन-बिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर है. ये Z-Dock स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर गाने, पॉडकास्ट या अन्य ऑडियो आसानी से प्ले कर सकता है. कमरे में काम करते हुए या बेड पर आराम करते समय बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने के लिए यह सेटअप काफी अच्छा है. इसके लिए आपको अलग से कोई स्पीकर रखकर जगह घेरने की जरूरत नहीं पड़ती है. ये एक कॉम्पैक्ट 3-इन-1 बजट गैजेट है तो आपको हाई-एंड प्रीमियम ब्लूटूथ स्पीकर वाला एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा. हालांकि, नॉर्मली गाने वगैरह सुनने के लिए ये सही है.

डिजिटल अलार्म

इस गैजेट का तीसरा हिस्सा है इसकी डिजिटल अलार्म क्लॉक. इसमें समय देखने के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही इसमें काउंटडाउन टाइमर की सुविधा भी मिलती है. बेड के पास रखने के लिए ये फीचर काफी है. सुबह के अलार्म के लिए फोन को सिरहाने या तकिए के नीचे रखने के बजाय, आपका फोन चार्जिंग पैड पर सुरक्षित रखा रहेगा और ये डॉक समय पर अलार्म बजा देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

बैटरी और पोर्टेबिलिटी

UNIX Z-Dock में 1200mAh की इन-बिल्ट बैटरी दी गई है. हालांकि, हमारा एक्सपीरियंस बैटरी को लेकर उतना अच्छा नहीं रहा. बैटरी लगभग 5 घंटे तक साथ निभाती है. हालांकि, इसमें दिए गए USB Type-C पोर्ट से आप इसको चार्ज पर लगाकर रख सकते हैं. 

क्या खरीदना चाहिए?

अब सवाल है 1699 रुपये वाला UNIX Z-Dock आपको खरीदना चाहिए या नहीं? इसकी असली वैल्यू इस बात में है कि इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग, ब्लूटूथ स्पीकर और डिजिटल अलार्म क्लॉक तीनों को एक ही जगह, एक ही डिवाइस में मिल जाते हैं. इससे आप का कमरा बाकी के गैजेट्स के भरा नहीं दिखता है. UNIX Z-Dock उन लोगों के लिए एकदम सही गैजेट है जो अपनी डेस्क को तारों के जंजाल से मुक्त रखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- न मिसाइल, न बम! AI कर सकता है इंसानों को खत्म? जानिए दुनियाभर के वैज्ञानिक क्यों डरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UNIX, Charger, Speaker, Bluetooth, Mobile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com