विज्ञापन

40 किमी/लीटर.. माइलेज की रानी है ये कार, भारत में होगी जबरदस्त वापसी

Skoda Superb भारत में डीजल इंजन और 40km/l तक के बंपर माइलेज के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. इसकी संभावित कीमत 65 लाख के आसपास हो सकती है. जानिए बाकी के फीचर्स.

40 किमी/लीटर.. माइलेज की रानी है ये कार, भारत में होगी जबरदस्त वापसी
Skoda Superb

कार से ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए काफी अच्छी खबर आ रही है. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लग्जरी सेडान सेगमेंट में एक नई कार आने वाली है. कहा जा रहा है कि ये 40 किमी/लीटर तक माइलेज दे सकती है. कंपनी ने प्रीमियम और आरामदायक सेडान कार Skoda Superb की वापसी को कन्फर्म कर दिया है. हालांकि, ये माइलेज हर समय नहीं मिलेगी. कुछ खास परिस्थितियों में ये 40KM तक माइलेज दे सकती है. 

आपको बता दें कि साल 2020 में BS6 लागू होने के बाद ये पहला मौका होगा जब Volkswagen (Volkswagen) ग्रुप का कोई डीजल इंजन भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर वापसी करेगा. यदि आप साल 2024 में आयात किए गए थर्ड जनरेशन के लिमिटेड बैच को खरीदने से चूक गए थे, तो यह बिल्कुल नए ग्लबोल मॉडल को भारत में खरीदने का आपका पहला सुनहरा मौका होगा.

Skoda Superb की संभावित लॉन्चिंग टाइमलाइन, कीमत और बंपर फायदा

इस लग्जरी सेडान कार से Skoda Superb को साल 2027 तक भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. शुरुआती तौर पर इसे पूरी तरह से निर्मित इकाई यानी सीबीयू (CBU) रूट के जरिए भारत आयात किया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 65 लाख के आसपास रह सकती है.  भारत और यूरोपीय संघ (India-EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साल 2027 में लागू होने जा रहा है. जिससे आयात शुल्क में भारी गिरावट आएगी. यदि Skoda इसका फायदा उठाकर कीमतों को कम रखती है, तो ये कार इस सेगमेंट में राज कर रही एकमात्र प्रीमियम सेडान Toyota Camry के लिए एक बेहद मजबूत और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन साबित होगी.

क्या सच में मिलेगा 40 किमी/लीटर का माइलेज?

आपको बता दें कि Skoda Superb 40 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है. 40 किमी/लीटर का रिकॉर्ड माइलेज यूरोप में एक बेहद कंट्रोल्ड टेस्ट के तहत आयोजित टेस्ट के दौरान दर्ज किया गया था. जहां इस डीजल कार ने एक बार में लगभग 2,800 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की थी. डेली और भारतीय सड़कों की रियल परिस्थितियों में ये माइलेज थोड़ा कम रहेगा. हालांकि, यूरोप-स्पेक मॉडल का आधिकारिक दावा किया गया माइलेज भी लगभग 20 किमी/लीटर है. इस साइज की बड़ी और भारी-भरकम लग्जरी कार के लिए बेहद प्रभावशाली और बेजोड़ है.

यह भी पढ़ें- क्रेटा-सिएरा के टक्कर की SUV, 21 हजार से बुकिंग शुरू, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

दमदार इंजन, ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक

आने वाली Skoda Superb में एक शक्तिशाली 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में पूरी तरह कैपेबल है. इस इंजन को स्मूथ और तेज शिफ्टिंग वाले 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. ये कार के चारों पहियों को पावर ट्रांसफर करेगा. Skoda भारतीय ग्राहकों की मांग के अनुसार भविष्य में इसके पेट्रोल मॉडल में Kodiaq वाला 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन भी दे सकती है.

हाई-टेक केबिन और प्रीमियम फीचर्स की लंबी लिस्ट

इसमें सुरक्षा के लिए Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) सूट और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा. केबिन में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाली एक मुख्य 13-इंच की टचस्क्रीन और संगीत के शौकीनों के लिए 15-स्पीकर वाला प्रीमियम केंटन साउंड सिस्टम मिलेगा. सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें शानदार पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग पैड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी जाएंगी जो पावर्ड एडजस्टमेंट और खास मसाजिंग फंक्शन के साथ आएंगी.

यह भी पढ़ें- 5-स्टार सेफ्टी, 34 KM माइलेज, कीमत 5.29 लाख से शुरू, कम दाम में बेस्ट सेडान कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Skoda Superb, Skoda Superb Bookings, Auto
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com