विज्ञापन

iPhone चुराने वालों को Apple ने दिया सबसे बड़ा झटका! रातों-रात बदला सुरक्षा का नियम

Apple ने iPhone की सुरक्षा को इतना मजबूत कर दिया है कि अब चोरों के लिए चोरी का iPhone रीसेट करना और बेचना नामुमकिन हो गया है. जानिए इस नए सिक्योरिटी फीचर और पुलिस रिपोर्ट के बारे में.

iPhone चुराने वालों को Apple ने दिया सबसे बड़ा झटका! रातों-रात बदला सुरक्षा का नियम
Apple के इस जादुई फीचर ने पुलिस का काम किया आसान
Photo Credit: Unsplash

दुनिया भर के चोरों के लिए iPhone हमेशा से सबसे पहला टारगेट रहा है लेकिन अब Apple ने चोरों की इस चांदी पर हमेशा के लिए ताला लगा दिया है. कंपनी ने अपने सिक्योरिटी सिस्टम को इतना खतरनाक और मजबूत बना दिया है कि चोरी होने के बाद iPhone सिर्फ एक डिब्बा बनकर रह जाएगा. 

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस की एक ताजा रिपोर्ट में यह सामने आया है कि Apple के नए सुरक्षा अपडेट्स की वजह से चोरों के लिए iPhone को रीसेट करना और उसे दोबारा बेचना अब लगभग नामुमकिन हो चुका है. Apple ने उस मुख्य कमियों को पूरी तरह ठीक कर दिया है जिसके जरिए चोर फोन को फैक्टरी रीसेट करके विदेशों के बाजारों में चालू फोन बताकर बेच देते थे. जब फोन दोबारा चालू ही नहीं होगा, तो उसकी मार्केट वैल्यू खत्म हो जाएगी और चोरों का इसे चुराने का लालच भी खत्म हो जाएगा. पुलिस आंकड़ों के अनुसार, मोबाइल फोन चोरी की वारदातों में पिछले साल के मुकाबले करीब 18 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है. 

इन iPhone में बंद होने वाला है WhatsApp! कहीं आपका iPhone भी तो इस लिस्ट में नहीं? जान लें अभी

क्या है 'Stolen Device Protection' फीचर?

इस पूरे बड़े बदलाव के पीछे Apple का एक बेहद खास फीचर है, जिसका नाम है 'स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन' (Stolen Device Protection). कंपनी ने अपने नए iOS 26.4 अपडेट के साथ इस फीचर को बाय डिफॉल्ट यानी अपने आप चालू कर दिया है. यह फीचर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यदि कोई चोर आपका फोन छीन भी लेता है, तो वह तुरंत उस पर अपना कंट्रोल नहीं जमा पाएगा.

घर या ऑफिस से दूर जाते ही सुरक्षा दोगुनी

यह फीचर तब एक्टिवेट होता है जब आपका iPhone आपके घर या ऑफिस जैसे जाने-पहचाने ठिकानों से दूर किसी अनजान जगह पर होता है. ऐसी स्थिति में अगर कोई फोन का Apple अकाउंट पासवर्ड बदलने, Face ID या Touch ID हटाने, या 'Find My' ट्रैकिंग को बंद करने की कोशिश करेगा, तो फोन उसे तुरंत ऐसा नहीं करने देगा. सिस्टम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाइम डिले (समय की देरी) लागू कर देगा और बार-बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन मांगेगा.

असली मालिक को मिलेगा पूरा समय

इस टाइम डिले का सबसे बड़ा फायदा iPhone के असली मालिक को मिलता है. जब तक चोर फोन को पूरी तरह वाइप या रीसेट करने की कोशिशों में उलझा रहेगा, तब तक असली मालिक को किसी दूसरे डिवाइस या कंप्यूटर की मदद से अपने आईफोन को 'Lost' मार्क करने का पूरा समय मिल जाएगा. एक बार जब फोन लॉस्ट मोड पर चला जाता है और चोर उसे रीसेट नहीं कर पाता, तो वह फोन कबाड़ हो जाता है. अपराधियों के लिए ऐसे फोन की कोई कीमत नहीं रह जाती, जिससे भविष्य में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं और भी कम होने की उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, IPhone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com