विज्ञापन

iPhone Duo की स्क्रीन टूटी तो बिक जाएगी गाड़ी! Apple ने बताया रिपेयर का खर्च, कीमत जान उड़ेंगे होश

iPhone Duo की बुकिंग कल यानी 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. इससे कस्टमर्स को पहली बार कंपनी का फोल्डेबल फोन खरीदने का मौका मिलेगा. इससे पहले इसकी रिपेयरिंग खर्च का खुलासा कंपनी ने कर दिया है.

iPhone Duo की स्क्रीन टूटी तो बिक जाएगी गाड़ी! Apple ने बताया रिपेयर का खर्च, कीमत जान उड़ेंगे होश
iPhone Duo
Apple

दिग्गज टेक कंपनी Apple ने पिछले महीने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लॉन्च किया है. इसकी बिक्री भी 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. अगर आप नया iPhone Duo खरीदना चाहते हैं तो उससे पहले आपको एक जरूरी बात जान लेनी चाहिए. कंपनी ने iPhone Duo की बिक्री से पहले इसके डिस्प्ले और दूसरे पार्ट्स की रिपेयरिंग के आधिकारिक खर्च का खुलासा कर दिया है. रिपेयरिंग खर्च किसी भी आम आदमी के होश उड़ सकता है. 

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, iPhone Duo की इनर डिस्प्ले ठीक करवाने का खर्च 1,49,900 या 1.5 लाख रुपये आएगा. जबकि आउटर डिस्प्ले को ठीक करवाने का खर्च 42,900 रुपये आएगा. कंपनी के अनुसार, इसके रियर कैमरे का ठीक करवाने के लिए आपको 26,900 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि बैटरी के लिए 24,900 रुपये और बैक ग्लास का खर्च 20,900 रुपये आएगा. कंपनी के अनुसार, कवर लेयर का खर्च 5900 रुपये और दूसरे डैमेज के लिए खर्च 2,24,900 रुपये तक जा सकते हैं. 

iPhone Duo की कीमत भारत में 3 लाख से शुरू

आपको बता दें कि फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को की कीमत भारत में 2,99,900 रुपये से शुरू होती है. यानी फोन के दाम के अनुसार, रिपेयिंग का खर्च भी बहुत ज्यादा है. इसकी तुलना में कंपीटिटर कंपनी सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 की इनर डिस्प्ले को रिपेयर करने का खर्च काफी कम है. हालांकि, इस खर्च को देखते हुए ग्राहकों को नए फोन के साथ AppleCare+ का प्लान जरूर ले लेना चाहिए. 

AppleCare+ लेने पर बचेंगे पैसे

यदि आप iPhone Duo खरीदने के बाद होने वाले इस भारी-भरकम रिपेयरिंग खर्च से बचना चाहते हैं, तो कंपनी का AppleCare+ प्लान एक बेहद काम का ऑप्शन साबित हो सकता है. इस प्लान को लेने के लिए ग्राहकों को हर महीने 2599 रुपये खर्च करने होते हैं. जबकि इसका सालाना खर्च 25,999 रुपये और दो साल के लिए आप इसे 51,900 रुपये में खरीद सकते हैं. AppleCare+ की ये कीमत iPhone Duo लेने वाले यूजर्स के लिए है. जबकि फोन खोने या चोरी को कवर करने के लिए आपको हर महीने 2,999 रुपये खर्च करने होंगे. आपको बता दें कि AppleCare+ के साथ कंपनी एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन की सुविधा देती है. इसके अलावा घर या ऑफिस से डिवाइस पिकअप की भी सुविधा मिलती है. 

iPhone Duo की प्री-बुकिंग और फीचर्स

आपको बता दें कि iPhone Duo की भारत में प्री-बुकिंग कल शाम 5.30 बजे से शुरू होगी. जबकि इसकी डिलीवरी 23 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. कंपनी EMI के जरिए इसको खरीदने वालों को बैंक ऑफर भी दे रही है. इसकी कीमत भारत में बेस वेरिएंट के लिए 2,99,900 रुपये से शुरू होती है जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है.  iPhone Duo में 48MP का Fusion मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. आपको बता दें कि . इसमें एक एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम फ्रेम के अंदर 7.6-इंच की बड़ी इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 5.4-इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही स्क्रीन्स Apple Pencil (USB-C) को सपोर्ट करती हैं.

यह भी पढ़ें | Apple TV 4K, HomeView और HomePod Mini 2 भारत में लॉन्च, कीमत 18,900 रुपये से शुरू, जानें फीचर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone Duo, Apple, IPhone Duo Cost, IPhone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com