विज्ञापन

ये हैं अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान, भर-भरकर निकालेंगे जमीन से सोना, दुनिया का बदलने वाला है पूरा खेल

Morocco King Mohammed VI Lifestyle: अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान किंग मोहम्मद VI अब दुनिया के गोल्ड मार्केट की तस्वीर बदलने जा रहे हैं. जानिए कैसे 95 हजार करोड़ की कुल संपत्ति, 7-स्टार प्राइवेट जेट और अपनी दूरदर्शी नीतियों के दम पर यह सुल्तान पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा है.

ये हैं अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान, भर-भरकर निकालेंगे जमीन से सोना, दुनिया का बदलने वाला है पूरा खेल
Africa's Richest King Mohammed VI Life story

अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान ने एक ऐसा दांव चला है, जिसने दुनिया भर के दिग्गज निवेशकों के कान खड़े कर दिए हैं. हम बात कर रहे हैं मोरक्को के किंग मोहम्मद षष्ठम (King Mohammed VI) की. वो सुल्तान जिन्होंने अफ्रीका की सोने की खदानों से भर-भरकर सोना निकालने का मेगा प्लान बना लिया है. उनका ये कदम आने वाले वक्त में दुनिया भर के गोल्ड मार्केट का नक्शा बदलने वाला है. साल 1999 में किंग मोहम्मद ने मोरक्को की गद्दी संभाली. किंग मोहम्मद दुनिया के सबसे अमीर हुक्मरानों में गिने जाते हैं और उनकी कुल दौलत करीब 10 अरब डॉलर (95 हजार करोड़ रुपए) आंकी गई है. इनकी ताकत की रीढ़ है उनका पारिवारिक होल्डिंग ग्रुप 'अल मदा' (Al Mada). यह कंपनी बैंकिंग, टेलीकॉम, एनर्जी और माइनिंग के सेक्टर में राज करती है. अफ्रीका के बड़े बैंकों में शुमार 'अत्तिजारीवफा बैंक' और माइनिंग दिग्गज 'मनाजेम' (Managem) में इनकी बड़ी हिस्सेदारी है.

सुल्तान का महा-प्लान, भर-भरकर निकालेंगे सोना

किंग की कंपनी 'मनाजेम ग्रुप' ने एक बहुत बड़ा दांव खेला है. कंपनी अफ्रीका के सात से आठ देशों में सोने का उत्पादन 134% तक बढ़ाने के लिए करीब 750 मिलियन डॉलर (लगभग ₹7,133 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम निवेश कर रही है. साल 2025 के 2,13,000 औंस के उत्पादन को साल 2030 तक बढ़ाकर सीधे 5 लाख औंस सालाना पर ले जाना है. दरअसल, ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में लगी आग ने माइनिंग को बेहद मुनाफे का सौदा बना दिया है. 2025 में मनाजेम के गोल्ड प्रोडक्शन में 26% का इजाफा हुआ और सोने की कीमतों में 44% की उछाल के चलते कंपनी की कुल कमाई का आधा हिस्सा सिर्फ सोने से आया.


सेना की कमान और शाही महल की भव्यता

शाही सेना की कमान भी बेहद मजबूत हाथों में रही है. 1985 से ही प्रिंस मोहम्मद देश की सेना के प्रमुख रणनीतिकार और सुप्रीम कमांडर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने नाटो और अन्य अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ मिलकर मोरक्को की सीमाओं और हितों को महफूज रखा है. वहीं, अगर बात करें मोरक्को की शाही शान की, तो 13वीं सदी का 'दार अल-मखजन' (Dar al-Makhzen) महल इसका सबसे बड़ा गवाह है. यह महल मोरक्को के राजपरिवार का आधिकारिक घर और दफ्तर है. ऐतिहासिक फैसलों का गवाह रहा यह महल किंग हसन और वर्तमान किंग मोहम्मद दोनों की जन्मस्थली है. इसी महल में किंग मोहम्मद और प्रिंसेस लाला सलमा की शाही शादी भी हुई थी. हालांकि, आम लोगों को इसके अंदर जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन जो इसे अंदर से देख ले, उसकी आंखें चौंधिया जाएं.  

Morocco sultan Mohammed vi net worth Africa richest king gold mining plan luxury lifestyle

सुल्तान और लाला सलमा की शादी का फोटो.


समंदर, सड़क और आसमान पर सुल्तान का जलवा

100 मिलियन डॉलर का आलीशान यॉट 'बदीस' (Badis)

किंग मोहम्मद जब समंदर की सैर पर निकलते हैं, तो उनका अंदाज देखने लायक होता है. 70 मीटर लंबा यह सुपर यॉट इटली की मशहूर कंपनी पेरिनी नवी ने बनाया है. 2 वीआईपी केबिन, 6 लग्जरी सुइट्स और 5,000 नॉटिकल मील की रेंज वाला यह यॉट एक तैरता हुआ महल है. मजे की बात यह है कि इसके रखरखाव पर ही हर साल करीब 10 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं. 

600 से ज्यादा सुपरकारों का बेड़ा

गाड़ियों के शौकीनों के लिए किंग का कार कलेक्शन किसी सपने जैसा है. उनके पास फरारी और एस्टन मार्टिन समेत 600 से ज्यादा गाड़ियां हैं. उनकी पसंदीदा सवारी Aston Martin DB11 और Lamborghini Aventador बताई जाती है. हर कार का इंटीरियर और कस्टमाइजेशन दुनिया के सबसे बेहतरीन कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है.  

Morocco sultan Mohammed vi net worth Africa richest king gold mining plan luxury lifestyle


उड़ता हुआ महल- बोइंग 747 जंबो जेट

सफर जब आसमान का हो, तो किंग का बोइंग 747 प्राइवेट जेट तैयार रहता है. 63 यात्रियों की क्षमता वाला यह विमान अंदर से किसी 7-स्टार होटल से कम नहीं है, जिसमें शाही आराम की हर मुमकिन सुविधा मौजूद है.   

Morocco sultan Mohammed vi net worth Africa richest king gold mining plan luxury lifestyle


महिलाओं के लिए कानून किया पास

लेकिन किंग मोहम्मद की असली पहचान सिर्फ उनकी अमीरी नहीं, बल्कि उनके दूरदर्शी फैसले हैं. 2004 में उन्होंने फैमिली कोड में ऐतिहासिक संशोधन करते हुए 'मुदवना' (Moudawana) कानून लागू किया. इस एक फैसले ने मोरक्को में महिलाओं की जिंदगी बदल दी. उन्हें वित्तीय आजादी, स्वास्थ्य से जुड़े फैसले लेने का अधिकार और बच्चों की कस्टडी जैसे मजबूत कानूनी हक मिले.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King Mohammed VI, Morocco King, Royal Family Net Worth, Gold Mining
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com