विज्ञापन

IPL स्टैंड्स में चमकी अनुष्का शर्मा की 'मिस्ट्री रिंग', आखिर ये है क्या? जानिए इसकी कीमत भी

Jap Mala Counter एक ऐसा इक्विपमेंट होता है जिसका इस्तेमाल ध्यान और मंत्र जाप के दौरान गिनती रखने के लिए किया जाता है.

IPL स्टैंड्स में चमकी अनुष्का शर्मा की 'मिस्ट्री रिंग', आखिर ये है क्या? जानिए इसकी कीमत भी
Virat और Anushka पहले भी कर चुके हैं इस रिंग का इस्तेमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma 27 मई को हुए IPL 2026 के क्वालिफायर मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आईं. यह मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच धर्मशाला में खेला गया था. अनुष्का अपने पति Virat Kohli और उनकी टीम RCB को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं. मैच के दौरान अनुष्का शर्मा अपनी उंगली में पहनी एक खास Ring पहन कर पहुंची, जिसे देखकर इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई. अनुष्का शर्मा की इस रिंग के साथ की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हुई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे.

दरअसल, अनुष्का शर्मा की उंगली में 'Digital Tally Counter Ring' थी, जिसे Jap Counter या Prayer Counter Ring भी कहा जाता है.

Prayer Counter Ring

Prayer Counter Ring

क्या होता है Jap Mala Counter?

Jap Mala Counter एक ऐसा इक्विपमेंट होता है जिसका इस्तेमाल ध्यान और मंत्र जाप के दौरान गिनती रखने के लिए किया जाता है. ट्रेडिशनल जाप माला में लोग मनकों की मदद से मंत्रों की संख्या गिनते हैं. लेकिन Digital Jap Counter उसी प्रक्रिया का मॉडर्न रूप माना जाता है.

यह एक छोटी Ring जैसी डिवाइस होती है जिसे उंगली में पहना जाता है. इसमें एक छोटा Button और Digital Screen होती है. हर बार मंत्र जाप करने पर व्यक्ति Button दबाता है और डिवाइस गिनती रिकॉर्ड करती रहती है.

क्यों खास है यह Digital Ring?

इस Digital Jap Counter का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें व्यक्ति को अलग से गिनती याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे ध्यान और Meditation के दौरान फोकस बना रहता है. यह डिवाइस हल्की, पोर्टेबल और बैटरी से चलने वाली होती है. आजकल कई लोग Spiritual Practice और Meditation Routine में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

2026 Tata Tiago और Tiago EV के फीचर्स, डिजाइन, इंजन, कलर्स और कीमत, जानिए हर एक चीज़ यहां 

Virat और Anushka पहले भी कर चुके हैं इस्तेमाल

Anushka Sharma और Virat Kohli को पहले भी Jap Counter इस्तेमाल करते देखा गया है. उस दौरान विराट कोहली के हाथ में भी Jap Counter देखा गया था. दोनों अक्सर Spiritual Activities और Meditation से जुड़े नजर आते हैं.

बता दें, ये Prayer Counter Ring या Digital Counter Ring सभी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर 200 से 500 रुपये के बीच में मिल जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com