विज्ञापन

Jio का सस्ता प्लान, एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का सिम, अनमिलिटेड डेटा और कॉल फ्री

Reliance Jio का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान काफी बजट-फ्रेंडली है. इसके साथ 75GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और 3 फैमिली सिम जोड़ने की सुविधा मिलती है. इस प्लान के साथ 35,100 रुपये की कीमत वाला Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है.

Jio का सस्ता प्लान, एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का सिम, अनमिलिटेड डेटा और कॉल फ्री

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है. इन प्लान्स के साथ कॉल-डेटा और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं. कंपनी का एक खास और बजट-फ्रेंडली प्लान भी है जिसका बेनिफिट पूरी फैमली उठा सकती है. Jio के इस प्लान की कीमत 449 रुपये है. हालांकि, ये एक पोस्टपेड प्लान है लेकिन इसमें तगड़े बेनिफिट्स दिए जाते हैं. आइए आपको Jio के 449 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के सभी फायदों के बारे में बताते हैं. 

Reliance Jio का 449 रुपये वाला प्लान

Jio के इस बजट-फ्रेंडली फैमिली पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को कई फायदे मिलते हैं. इस प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. प्राइमरी यूजर को हर महीने 75GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. हालांकि, डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, कंपनी 10 रुपये प्रति GB की दर से चार्ज करती है. इस प्लान का फायदा लेने वाला यूजर अपने बिल में अधिकतम 3 एडिशनल सिम कार्ड्स या फैमली मेंबर्स को जोड़ सकता है. प्रत्येक एडिशनल सिम कार्ड जोड़ने पर 150 रुपये प्रति महीना का चार्ज लिया जाता है. इन सभी ऐड-ऑन फैमिली मेंबर्स को भी हर महीने 5GB एक्स्ट्रा डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की पूरी सुविधा मिलती है. प्राइमरी यूजर और ऐड-ऑन सिम यूजर्स को रोजाना 100 फ्री नेशनल SMS का बेनिफिट भी मिलता है.

Jio स्पेशल ऑफर्स और बंपर डिजिटल सब्सक्रिप्शन

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले प्रीमियम डिजिटल और AI सब्सक्रिप्शन्स हैं. ये बेनिफिट्स इसे अन्य कंपनियों से बेहद अलग बनाते हैं. जियो अपने ग्राहकों को पूरे 18 महीनों (डेढ़ साल) के लिए गूगल का सबसे प्रीमियम और एडवांस Google AI Pro (जेमिनी एआई प्रो) सब्सक्रिप्शन दे रहा है. इसकी बाजार में टोटल कीमत 35,100 रुपये है. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको केवल अपने नंबर पर 349 रुपये या उससे अधिक का एक्टिव प्लान रखना होगा.

एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान में JioHotstar Mobile + Hollywood का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ ही, डेटा बैकअप और फाइल्स को सुरक्षित रखने के लिए JioAICloud की ओर से 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है. सबसे खास बात यह है कि इस प्लान से जुड़े प्राइमरी यूजर और सभी ऐड-ऑन फैमिली मेंबर्स यदि 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो वे जियो की ओर से बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का बिल्कुल मुफ्त आनंद ले सकते हैं.

आपको बता दें कि ग्राहक इन सभी ऐड-ऑन और स्पेशल बेनिफिट्स को अपने Android या iOS डिवाइस पर गूगल प्ले स्टोर व ऐप स्टोर से MyJio ऐप डाउनलोड करके बेहद आसानी से क्लेम कर सकते हैं. इसके बाद वे इन बेनिफिट्स का लाभ लेकर ओटीटी से लेकर एआई तक का यूज कर सकते हैं.अगर आप ऐसा प्लान खोज रहे हैं जो पॉकेट-फ्रेंडली भी हो और बेनिफिट्स भी जबरदस्त दें तो इस प्लान के साथ आप जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आपने भी बनवाई थी ChatGPT से 80s वाली ट्रेंडिंग फोटो? इंटरनेट पर हो गईं लीक, OpenAI ने खुद किया कबूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reliance Jio, Jio, Telecom, Jio 449 Plan Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com