विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2018

World Women Boxing: स्‍वर्ण पदक से एक कदम दूर एमसी मैरीकॉम, सेमीफाइनल में किम को हराया

लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदकधारी और भारत की स्‍टार महिला बॉक्‍सर एमसी मैरीकॉम (MC Mary Kom) ने दसवीं एआईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप (Women's World Boxing Championships) के फाइनल में कर लिया है.

World Women Boxing: स्‍वर्ण पदक से एक कदम दूर एमसी मैरीकॉम, सेमीफाइनल में किम को हराया
मैरीकॉम ने सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया की हयांग मि किम को हराया (फाइल फोटो)
  • मैरीकॉम ने स्‍वर्ण या रजत पदक पक्‍का किया
  • सेमीफाइनल में कोरिया की किम को हराया
  • फाइनल जीतीं तो छठी बार बनेंगी वर्ल्‍ड चैंपियन
नई दिल्‍ली: ओलिंपिक की कांस्य पदकधारी और भारत की स्‍टार महिला बॉक्‍सर एमसी मैरीकॉम (MC Mary Kom) ने दसवीं एआईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप (Women's World Boxing Championships) के फाइनल में कर लिया है. इस जीत के साथ मैरीकॉम ने चैंपियनशिप में स्‍वर्ण या रजत पदक जीतना पक्‍का कर लिया है. गुरुवार को यहां खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय बॉक्‍सर ने  उत्तर कोरिया की हयांग मि किम को पराजित किया. मैरीकॉम ने यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में 5-0 के अंतर से जीता.मैरीकॉम ने अपने मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अख्तियार किया. उनके मजबूत मुक्कों का कोरियाई बॉक्‍सर के खिलाफ कोई जवाब नहीं था.
मैरी कॉम ने फिर किया कमाल, इस एक ट्रिक से 2 घंटे में कर डाला 4 किलो वजन कम

मैरीकॉम यदि अपना फाइनल मुकाबला जीतीं तो छठी बार वर्ल्‍ड चैंपियन बनने के कारनामे को अंजाम देंगी. हयांग को मैरीकॉम पिछले साल एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में हरा चुकी थीं इसलिए आज के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान वे शुरुआत से ही विश्‍वास से भरी नजर आईं. पांच बार की वर्ल्‍ड चैम्पियन मैरीकॉम ने अपने पिछले मुकाबले में चीन की यू वु पर 5-0 (30-27, 29-28, 30-27, 29-28, 30-27) से जीत दर्ज की थी.

वीडियो: बॉक्‍सर एमसी मैरीकॉम से विशेष बातचीत वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में मैरीकॉम भले ही अब तक कई यादगार जीत हासिल कर चुकी हैं लेकिन वे आत्ममुग्ध होने से बचना चाहती हैं. वे एक बार में एक ही मुकाबले पर ध्यान लगा रही हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Women Boxing, MC Mary Kom, Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com