विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

100 मीटर रेस के चैंपियन जस्टिन गेटलिन की पदक वितरण समारोह में हुई हूटिंग

जस्टिन गेटलिन को और अपमान का सामना करना पड़ा जब ओलिंपिक स्टेडियम में पदक वितरण समारोह के दौरान दर्शकों ने एक बार फिर उनकी जबर्दस्त हूटिंग की

100 मीटर रेस के चैंपियन जस्टिन गेटलिन की पदक वितरण समारोह में हुई हूटिंग
पदक वितरण समारोह के दौरान दर्शकों ने फिर गेटलिन की जबर्दस्त हूटिंग की (फाइल फोटो)
  • डोपिंग के कारण दो बार निलंबित हो चुके हैं गेटलिन
  • दर्शकों ने इस दौरान बोल्ट की हौसलाअफजाई की
  • दौड़ में तीसरे स्‍थान पर रहे थे जमैका के बोल्‍ट
लंदन: नए विश्‍व 100 मीटर चैंपियन बने जस्टिन गेटलिन को और अपमान का सामना करना पड़ा जब ओलिंपिक स्टेडियम में पदक वितरण समारोह के दौरान दर्शकों ने एक बार फिर उनकी जबर्दस्त हूटिंग की जबकि तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद उन्होंने जमैका के उसेन बोल्ट की खूब हौसलाअफजाई की. डोपिंग अपराध के कारण दो निलंबन का सामना करने वाले 35 साल के गेटलिन ने संन्यास ले रहे उसेन बोल्ट की विदाई रेस में जीत की उम्मीद तोड़ते हुए 100 मीटर फाइनल का खिताब जीता जिसमें जमैका के सुपरस्टार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: महान एथलीट उसेन बोल्‍ट का पहला प्‍यार था क्रिकेट, जानें 5 बातें

बोल्ट के अब जमैका की ओर से चार गुणा 100 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेने की उम्मीद है जहां उनकी टीम अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी. कल दोपहर के सत्र से ठीक पहले जीत के समारोह के दौरान भी दर्शकों ने गेटलिन की हूटिंग की थी जबकि उनकी जीत के बाद भी ऐसा हुआ था.

यह भी पढ़ें : बोल्ट के करियर की आखिरी 100 मीटर रेस में 'हीरो' बने जस्टिन गैटलिनहालांकि जब कांस्य पदक विजेता बोल्ट का नाम घोषित किया गया तो दर्शकों ने उनका स्वागत किया. जैसे ही गेटलिन का नाम लिया गया दर्शकों ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी. सभी दर्शकों ने हालांकि ऐसा नहीं किया और काफी दर्शक गेटलिन की जीत को स्वीकार करते हुए तालियां भी बजा रहे थे.

गेटलिन ने इस अपमान का डटकर सामना किया और पोडियम पर कोई भावना नहीं दिखाई. उन्होंने बाद में बोल्ट और रजत पदक विजेता हमवतन अमेरिकी क्रिस्टियन कोलेमन के साथ मिलाकर तस्वीरें खिंचाई. गौरतलब है कि दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट अपनी विदाई रेस को स्वर्णिम नहीं बना सके. वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप के अपने आखिरी फर्राटा रेस में उन्हें अमेरिका के जस्टिन गैटलिन के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा. बोल्ट 100 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे थे.

वीडियो : रियो में अपनी नाकामी पर यह बोले थे अभिनव बिंद्रा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Championship, Justin Gatlin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com