विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

​विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे साई प्रणीत और अजय जयराम

भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत और अजय जयराम गुरुवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से हारकर बाहर हो गए हैं.

​विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे साई प्रणीत और अजय जयराम
बी साई प्रणीत. फाइल फोटो
  • अजय जयराम को चीन के चेन लोंग ने हराया
  • प्रणीत को चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन ने मात दी
  • चोऊ ने प्रणीत को 21-19,10-21,12-21 से हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्लासगो: भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत और अजय जयराम गुरुवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से हारकर बाहर हो गए हैं. दोनों खिलाड़ियों को चैंपियनशिप के तीसरे दौर में हार झेलनी पड़ी. प्रणीत को चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन ने मात दी. वहीं जयराम को चीन के दिग्गज खिलाड़ी चेन लोंग ने टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया.

यह भी पढ़ें: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत, तन्वी लाड बाहर  

VIDEO: पीवी सिंधू ने रचा इतिहास



जयराम को चेन लोंग ने हराया
पहला गेम जीतने के बावजूद प्रणीत को चोऊ के हाथों 21-19, 10-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच एक घंटे एक मिनट तक चला. वहीं, जयराम को 5वें वरीय चेन लोंग ने 21-11, 21-10 से मात देते हुए बाहर किया. चेन लोंग ने मैच अपने नाम करने के लिए 41 मिनट का समय लिया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com