विज्ञापन
This Article is From May 08, 2018

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे प्रणीत

पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, किदाम्बी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे प्रणीत
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत. (फाइल फोटो)
सिडनी: न्यूजीलैंड ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे बी साई प्रणीत बुधवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे. पीवी सिंधू , साइना नेहवाल, किदाम्बी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में साई प्रणीत और पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी पर भारतीय चुनौती का दारोमदार होगा. मनु और सुमित को तीसरी वरीयता दी गई है जो ऑस्ट्रेलिया के लुकास डेफोल्की और माइकल फरीमन के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे.

यह भी पढ़ें : इस वजह से एचएस प्रणॉय को चैलेंज लग रही टॉप-10 पायदान!
​
अर्जुन एम आर और रामचंद्रन श्लोक का सामना ऑस्ट्रेलिया के टेम रेमंड और एरिक वुयोंग से होगा. रोहन कपूर और शिवम शर्मा की टक्कर मलेशिया के तांग जिये चेन और गोह सून हुआत से होगी. पुरुष एकल में प्रणीत को शीर्ष वरीयता मिली है, जो पहले दौर में इस्राइल के मीशा जिल्बरमैन से खेलेंगे. चौथी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा का सामना न्यूजीलैंड के अभिनव मनोटा से होगा, जबकि सौरभ वर्मा की टक्कर जापान के ताकुमा युएडा से होगी. अजय जयराम का सामना जापान के रिची ताकेशिता से होगा और लक्ष्य सेन हांगकांग के ली चुएक यिउ से खेलेंगे.

यह भी पढ़ें :  बैडमिंटन: गुरु गोपीचंद को पीवी सिंधु और साइना नेहवाल से है यह उम्‍मीद...

महिला एकल में साइ उत्तेजिता राव चुक्का का सामना जापान की अयूमी माइन से और श्रीकृष्णा प्रिया का सामना इंडोनेशिया की यूलिया सुसांतो से होगा. 

(इनपुट : भाषा)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
B Sai Praneeth, Australian Open Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com