भारत में क्रिकेट के अलावा अब दूसरे खेल में भी एथलीट को जबरदस्त पहचान मिल रही है. हाल ही में एशियन गेम्स के दौरान भारत के महिला एथलीट अपने खेल से सुर्खियां तो बटोरने में सफल रही लेकिन इसके अलावा अपने स्टाइलिश अंदाज से भी फैन्स का दिल जीतने में सफल रहीं हैं. एशियन गेम्स 2026 के विमेंस लॉन्ग जंप में एंसी सोजन ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया तो वहीं, उनके ग्लैमरस अंदाज को देखकर फैन्स उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के स्टाइल से भी करने लगे थे. दरअसल, एंसी सोजन जिस अंदाज में खुद को रखती हैं उसे देखकर सोशल मीडिया पर उनका यह स्टाइलिश लुक काफी वायरल हुआ.
कौन हैं एंसी सोजन?
एंसी सोजन का जन्म एक मार्च साल 2001 में केरल के त्रिशूर जिले में स्थित नट्टिका नाम के एक छोटे से गांव में हुआ था. मौजूदा समय में वह 25 साल की हैं और भारत की तरफ से लॉन्ग जंप प्रतिस्पर्धा में शिरकत करती हैं. हाल के सालों में उन्होंने अपने शानदार खेल से खास पहचान बनाई है. बता दें कि नट्टिका के एक साधारण परिवार से आने वाली एंसी ने आर्थिक संघर्षों के बीच अपना सफर तय किया. परिवार की आय सीमित थी और कोच सनोज को घर चलाने के लिए ऑटो चलाना पड़ता था. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने एंसी की प्रतिभा पर भरोसा नहीं छोड़ा.
बालों में रंगीन क्लिप्स, कानों में झुमके...ग्लैमरस अंदाज बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को दे रहा टक्कर
एशियन गेम्स के दौरान एंसी सोजन ने जब अपना मेडल जीता तो उनके स्टाइलिश अंदाज ने सभी को प्रभावित किया. दअसल एंसी ने अपने बालों में रंगीन क्लिप्स लगाई थी और साथ ही एक्सेसरीज से सजाकर रखा था. उनका यह ग्लैमरस अंदाज देखकर लोग उनकी चर्चा करने लगे. इसके अलावा उनके कानों में लगाया हुआ उनका झुमका भी उनको एक अलग लुक दे रहा था. एक ओर जहां ट्रैक में एंसी ने मेडल जीता तो वहीं, उनका यह स्टाइल फैन्स के बीच खूब चर्चा में रहा, अब एंसी सोशल मीडिया पर कलरफुल एस्थेटिक किए मशहूर हो गई हैं.
यह भी पढ़ें | नंबर 1 मैल्कम मार्शल, वसीम अकरम ने चुने दुनिया के टॉप- 3 सबसे महान तेज गेंदबाज, बोले- 'वह GOAT हैं'
यह भी पढ़ें | रन नहीं, अहमियत मायने रखती है! विराट कोहली ने बताई अपने दिल के सबसे करीब वाली पारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं