विज्ञापन

सचिन, संगकारा, पोंटिंग नहीं, रवि शास्त्री ने भारतीय स्टार को बताया व्हाइट बॉल क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी

रवि शास्त्री ने विराट कोहली को अब तक का सबसे महानतम व्हाइट बॉल क्रिकेटर करार दिया है. उन्होंने कहा है वह अब तक के सबसे महान व्हाइट बॉल खिलाड़ी हैं.

सचिन, संगकारा, पोंटिंग नहीं, रवि शास्त्री ने भारतीय स्टार को बताया व्हाइट बॉल क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी
रवि शास्त्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बीते बुधवार (चार नवंबर 2026) को ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में खेला गया. जहां लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली जबरदस्त लय में नजर आए. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 51 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 145.09 की स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 13 चौके और एक खूबसूरत छक्का शामिल रहा. 

रवि शास्त्री ने कोहली के इस पारी की को खूब सराहा 

गेंदबाजों के मुफीद पिच पर कोहली की इस शानदार पारी को देख भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रवि शास्त्री उनके कायल हो गए हैं. उन्होंने कोहली की जमकर प्रशंसा की है. यहीं नहीं कोहली की तरफ से खेली गई इस पारी को उन्होंने शतक से कम नहीं आंका है. उन्होंने पिछले एक दशक में कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से इस पारी को एक बताया है. 

रवि शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, 'इन परिस्थितियों में यह 70 रन किसी शतक के बराबर हैं. उन्होंने कोई गैर जिम्मेदाराना शॉट नहीं लगाया. जब वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, तब भगवान ही मदद कर सकता है.'

उन्होंने कहा, 'कोहली की मौजूदगी से गिल पर कोई दबाव नहीं आया. वह काफी तेजी से स्ट्राइक रोटेट करते हैं. जिससे गेंदबाजों पर दबाव बनता है. मैं उन्हें लंबे समय से देख रहा हूं और मैं यह नहीं कह सकता हूं कि उन्होंने इससे बेहतर बल्लेबाजी की है.'

रवि शास्त्री ने कोहली को बताया अब तक का महानतम व्हाइट बॉल क्रिकेटर

यही नहीं रवि शास्त्री ने विराट कोहली को अब तक का सबसे महानतम व्हाइट बॉल क्रिकेटर करार दिया है. उन्होंने कहा, 'यह ऐसी पिच थी जो गेंदबाजों के लिए काफी मददगार थी. इसके बावजूद विराट अपने सर्वश्रेष्ठ रंग में नजर आए. उन्होंने बल्लेबाजी को एक अलग स्तर पर ही पहुंचा दिया. गेंदबाजों पर हावी होना बिल्कुल आसान नहीं था. वह अब तक के सबसे महान व्हाइट बॉल खिलाड़ी हैं.'

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली का नहीं तो किसका आईडिया था सहवाग को ओपनर बनाने का? वीरू ने खुद शोएब अख्तर को बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Virat Kohli, Ravi Shastri, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com