विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2017

भारत के बॉक्‍सर विजेंदर सिंह के मुकाबले के टिकटों की बिक्री प्रारंभ हुई

मुकाबले के विभिन्न वर्गों में टिकट की कीमत 1200 से 12,000 रुपये तक रखी गई है.

भारत के बॉक्‍सर विजेंदर सिंह के मुकाबले के टिकटों की बिक्री प्रारंभ हुई
भारत के विजेंदर सिंह का अगले माह मुंबई में चीन के जुल्फिकार मैमतअली से मुकाबला होगा (फाइल फोटो)
मुंबई: भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह और चीन के जुल्फिकार मैमतअली के बीच अगले महीने मुंबई में होने वाली युगल खिताबी बाउट के ऑनलाइन टिकटों की बिक्री आज शुरू हो गई. डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन विजेंदर एनएससीआई डोम में पांच अगस्त को डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन से भिड़ेंगे जिसका विजेता दोनों खिताब अपने नाम कर लेगा. इसके टिकट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट बुकमाईशो डाट काम' पर मिलेंगे.

विभिन्न वर्गों में टिकट की कीमत 1200 से 12,000 रुपये तक रखी गई है. सामान्य स्टैंड के टिकट को दो वर्गो में विभाजित किया गया है, पर्पल और ब्लू स्टैंड की कीमत 1200 रुपये जबकि ब्रांज स्टैंड के टिकट की कीमत 1500 रुपये है. रिंगसाइड के टिकटों को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है, जिनकी कीमत 10,000  (डायमंड), 8,000 (गोल्ड) और 3,000 (सिल्वर) रुपये रखी गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijender Singh, Zulpikar Maimaitiali, Bout, Tickets, Boxing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com