विज्ञापन

साउथ के सिंघम सूर्या ने रामायण को पछाड़ा, बजट के 4 गुना कमाई से दी 2026 की तीसरी हिट

Scene Box Office: 4000 करोड़ की रामायण को साउथ के सिंघम सूर्या ने कड़ी टक्कर दी है, जिसने बजट के 4 गुना कमाई हासिल कर ली है. 

साउथ के सिंघम सूर्या ने रामायण को पछाड़ा, बजट के 4 गुना कमाई से दी 2026 की तीसरी हिट
Suriya Scene Box Office: सीन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
YouTube
नई दिल्ली:

Suriya Scene Box Office: साउथ के सिंघम यानी एक्टर सूर्या को 2026 की तीसरी हिट फिल्म मिल गई है, जिसने 6 दिनों में बजट से 4 गुना कमाई हासिल कर ली है. जबकि ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही रामायण के तमिल कलेक्शन को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है. हम बात कर रहे हैं सूर्या की सीन की, जो एक्टर की इस साल की तीसरी 100 करोड़ की कमाई पार करने वाली फिल्म है. वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद बजट और कमाई के मामले में 4000 करोड़ की रामायण को सीन ने पछाड़ दिया है. 

सूर्या की सीन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, 6 दिनों में 188.50 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. जबकि इंडिया ग्रॉस 122.50 करोड़ और नेट कलेक्शन 105.45 करोड़ फिल्म ने हासिल किया है. जबकि ओवरसीज कलेक्शन फिल्म ने 66 करोड़ का फिल्म ने हासिल किया है.

ये भी पढ़ें- अनिरुद्ध रविचंदर संग इस आलीशन घर में रहेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, हर कोने में साउथ टच,Vintage मूर्तियों की देखें झलक

रामायण को पछाड़ा

वीकिपीडिया के अनुसार, सीन 22-30 करोड़ के बजट में बनी है, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसमें तमिल 86.55 करोड़ और तेलुगू में 18.90 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल कर सकती हूं. 

सूर्या की 2026 की तीसरी हिट

'सीन' फिल्म 2026 की तीसरी हिट है, जिसकी शुरुआत आरजे बालाजी की एक्शन-फैंटेसी फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) से की, जिसका बजट 150 करोड़ रुपये से ज्यादा था और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 315 करोड़ रुपये की कमाई हासिल की. इसके बाद वेंकी अटलूरी की रोमांटिक ड्रामेडी 'विश्वनाथ एंड सन्स' (Vishwanath & Sons) आई, जिसने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज के बाद दुनिया भर में 260 करोड़ रुपये कमाए थे. 

ये भी पढ़ें- जय भानुशाली नहीं दिखाएंगे बच्चों को बिग बॉस, शो में एक्स वाइफ माही विज के टास्क में बेटी का घसीटा नाम तो हुए आग बबूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suriya, Scene Box Office, Ramayana Part 1, Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com