2023 की ऑस्कर विनर फिल्म गॉडजिला माइनस वन के बाद अब ताकाशी यामाजाकी के डायरेक्शन में बना सीक्वल गॉडजिला माइनस जीरो थिएटर्स में धूम मचा रही है. जापान में 3 नवंबर 2026 और उत्तरी अमेरिका में 6 नवंबर 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म गॉडजिला फ्रैंचाइजी की रीवा एरा की छठी एंट्री है. कहानी 1949 में सेट है यानी माइनस वन की घटनाओं के दो साल बाद. वॉर और गॉडजिला के हमले से तबाह जापान धीरे-धीरे रिवाइव कर रहा है. लोग आखिरकार नॉर्मल जिंदगी की तरफ लौट रहे होते हैं, तभी एक नया खतरा सामने आता है किंग गिडोरा. यह तीन सिर वाला एलियन मॉन्स्टर जापान पर हमला करता है और पहले से जूझ रहे देश को फिर से संकट में डाल देता है. गॉडज़िला भी वापस लौटता है और दोनों विशाल जीवों के बीच खतरनाक टकराव शुरू हो जाता है.
फिल्म में माइनस वन के कई कलाकार वापस लौटे हैं. रयूनोसुके कामिकी कोइची शिकिशिमा के रोल में, मिनामी हामाबे नोरिको के रोल में और हिदेताका योशिओका केंजी नोडा के रोल में दिखाई देते हैं. नए कलाकारों में मसामी नागासावा मौसम वैज्ञानिक मकोतो आओयामा और मिन तानाका जीव विज्ञानी कान्जी मुराकामी के किरदार में हैं. फिल्म को डायरेक्ट यामाजाकी ने किया. इसके अलावा कहानी और विजुअल इफेक्ट्स का जिम्मा भी संभाला है. फिल्म का रनटाइम 135 मिनट है. कुल मिलाकर इस फिल्म को बहुत ही क्रिस्प अंजाड में पेश किया गया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया गया. यही वजह है कि फिल्म कम बजट के बावजूद बंपर कमाई कर रही है.
कम बजट में दस गुना कमाई
फिल्म के बजट और कमाई को लेकर इंटरनेट पर आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 140 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 1086 करोड़ की कलेक्शन कर ली है. आप सीधे सीधे आंकड़ों से ही समझ सकते हैं कि इस बंपर कमाई के आगे फिल्म का बजट तो चवन्नी अठन्नी सा महसूस हो रहा है. यही वो फिल्म है नॉर्थ अमेरिका में नितेश तिवारी की रामायण के लिए बड़ा चैलेंज बनी हुई है. देखना होगा कि ये फिल्म अपने लाइफ टाइम कलेक्शन में कितने झंडे गाड़ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं