विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

फीफा अंडर-17 विश्वकप से पहले दिल्ली में विशाल फुटबॉल लॉन्च

उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पिछली बार की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

फीफा अंडर-17 विश्वकप से पहले दिल्ली में विशाल फुटबॉल लॉन्च
  • 6 अक्टूबर से भारत में शुरू फीफा अंडर-17 विश्वकप
  • खेल मंत्रालय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देगा स्कॉलरशिप
  • विजय गोयल ने कनॉट प्लेस में लॉन्च किया विशालकाय फुटबॉल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत में 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप में भारत की भी उम्मीदें है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पिछली बार की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करेगी. भारत में फुटबॉल की प्रतिभाएं निखारने और इस खेल के प्रचार-प्रसार की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक विशालकाय फुटबॉल का अनावरण किया है. 


इस मौके पर उनके साथ  मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह, पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ, मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी मौजूद थे. आपको बता दें कि देश में भर में ऐसे 35 फुटबॉल शहरों के मुख्य स्थानों पर लगाए जाएंगे. इस मौके पर खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि 8 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे अपना वीडियो और बायोडाटा खेल मंत्रालय की वेबसाइट में अपलोड करने के लिए कहा. उन्होंने जानकारी दी कि इनमें से चयनित एक हजार बच्चों को खेल मंत्रालय की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी. 


क्या फीफा विश्वकप का कार्यक्रम
6 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस फुटबॉल टूर्नामेंट में टीमों के 6 ग्रुप बनाए गए हैं. मैच नई दिल्ली, गोवा, कोच्चि, कोलकाता और गुवाहाटी में खेले जाएंगे. इसमें दुनिया भर की 20 टीमें हिस्सा लेंगी. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com