विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: 17000 मेहमान और सामने खतरनाक तूफान! एथलीटों और अधिकारियों ने की बदइंतजामी की शिकायत

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया (Aichi-Nagoya) में किया जाएगा. इवेंट से पहले 'दुजुआन' नामक शक्तिशाली चक्रवात ने आयोजकों और खिलाड़ियों की चिंता बढ़ा दी है.

एशियन गेम्स 2026: 17000 मेहमान और सामने खतरनाक तूफान! एथलीटों और अधिकारियों ने की बदइंतजामी की शिकायत
एशियन गेम्स 2026
NDTV

एशियाड शुरू होने से पहले जापान के लिए मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं हैं. अब जापान के आइची-नागोया में शुरू हो रहे 20वें एशियाड से ठीक पहले टायफ़ून-तूफान का खतरा मंडराने लगा है. 19 सितंबर को होने वाले ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले पहले आ रहे 'दुजुआन' नामक शक्तिशाली चक्रवात ने आयोजकों और खिलाड़ियों की फिक्र बढ़ा दी है.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों और अधिकारियों के चेहरों पर गेम्स  शुरू होने से पहले तूफ़ान से पहले की शांति का भी संकेत हैं. जापान के अधिकारियों ने अब शक्तिशाली टायफ़ून दुजुआन का सामना करने के लिए भी कमर कस ली है.

17,000 मेहमान और सामने तूफान

हालांकि जापान को इन हालात से निपटने में महारत हासिल है. मगर इस बार उन्हें दुनिया भर के तकरीबन 17,000 मेहमानों का ख्याल रखते हुए इस तूफ़ान का सामना करने की चुनौती है और शिकायतें खत्म ही नहीं हो रहीं.

दुनिया भर के कई एथलीटों और अधिकारियों के साथ फिलिस्तीन ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष अलोरजॉब जिब्रिल नागोया में NDTV की स्पोर्ट्स एडिटर रिका रॉय से बात करते हुए कहते हैं, 'इन्हें अच्छी तरह आयोजन करना आता ही नहीं है. हम इस मुद्दे को सही फ़ोरम पर ज़रूर उठायेंगे.' वहीं दूसरी ओर जापान एशियन गेम्स आयोजन समिति के अध्यक्ष तय्यब इकराम कहते हैं, 'हर एथलीट सुरक्षित है., हमारे पास बैकअप प्लान भी तैयार है. हमें डरने की जरूरत नहीं है.'

5 स्टार कंटेनर में रहने का इंतज़ाम!

नागोया डॉक पर शिप के केबिन में एशिया के 50 देशों के 4000 एथलीटों के साथ भारत के 62 एथलीट भी रुके हुए हैं. इन एथलीटों के लिए हालांकि 5 स्टार कंटेनर के इंतजाम किये गये हैं. लेकिन एयरपोर्ट से लेकर इनके कमरों और ट्रेनिंग सेंटर तक अलग-अलग टीमें अलग-अलग तरह की मुश्किलों का सामना कर रही हैं.

'हम अपनी मुश्किलों का हल खुद निकाल रहे हैं'

भारतीय टीम के शेफ़ डि मिशन सहदेव यादव कहते हैं हमने फिलहाल मुश्किलों का हल निकाल लिया है. डिप्टी सेफ डि मिशन अंजलि भागवत कहती हैं, 'अब हम अपनी मुश्किलों का हल खुद निकाल रहे हैं. हमारे पास वक्त बहुत कम है.' 19 तारीख को शुरू होने वाले उद्घाटन समारोह से पहले भी स्वागत समारोह या वेलकम सेरेमनी में देरी जापान की बदइंतजामी पर रोशनी डालती है. ये एशियाई खेल जापान का मिथक तोड़ते दिख रहे हैं कि जापान हर चीज़ में परफेक्ट है.

ये भी पढ़ें-  'मैंने उसका बचपन छीन लिया,' एशियन गेम्स में मां के सामने मेडल से भी बड़ी परीक्षा, भावुक कर देगी सीमा की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com