अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जहां अभिषेक ने अपने टी-20 करियर का 10 वां शतक लगाया तो वहीं, दूसरी ओर संजू सैमसन 35 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक 34 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की. अभिषेक पहले बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए तो वहीं, संजू 35 गेंद पर 50 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए.अपनी पारी में संजू 2 चौके औऱ 4 छक्के लगाने में सफल रहे, अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान संजू टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो गए हैं.
सूर्या ने टी-20 में 429 छक्के लगाए हैं. वहीं, अब संजू के नाम टी-20 में 430 छक्के दर्ज हो गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 568 छक्के टी-20 में लगाए हैं. दूसरे नंबर पर 460 छक्के साथ विराट कोहली मौजूद हैं. तीसरे नंबर पर अब संजू सैमसन आ गए हैं. इस मामले में अब नंबर 4 पर सूर्या का नाम है. नंबर 5 पर अभिषेक शर्मा हैं.
टी20 छक्के में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
568 - रोहित शर्मा (459 पारी)
460 - विराट कोहली (413पारी)
430* - संजू सैमसन (334पारी)
429 - सूर्यकुमार यादव (347पारी)
397 - अभिषेक शर्मा (205 पारी)
363 - केएल राहुल (240पारी)
अभिषेक शर्मा ने भी रचा इतिहास
दूसरी ओर अभिषेक शर्मा टेस्ट प्लेइंग टीमों के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक ने 30 गेंद पर शतक लगाया, ऐसा कर अभिषेक ने फिल एलन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंद पर शतक लगाया था.
टेस्ट प्लेइंग टीमों के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक
30 गेंद - अभिषेक शर्मा vS अफ़गानिस्तान, 2026
33 गेंद - फिन एलन vS दक्षिण अफ्रीका, 2026
35 गेंद - डेविड मिलर vS बांग्लादेश, 2017
35 गेंद - रोहित शर्मा vS श्रीलंका, 2017
37 गेंद - अभिषेक शर्मा vS इंग्लैंड, 2025
37 गेंद - टिम डेविड vS वेस्टइंडीज, 2025
मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के 10 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं