विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2018

हॉकी: दक्षिण कोरिया दौरे में भारतीय महिला टीम की पहली हार, 2-1 से पराजित हुई

दक्षिण कोरिया के दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. गुरुवार को खेले गए मैच में मेजबान देश की टीम ने भारत को 2-1 से पराजित किया.

हॉकी: दक्षिण कोरिया दौरे में भारतीय महिला टीम की पहली हार, 2-1 से पराजित हुई
पहले क्‍वार्टर में ही दक्षिण कोरिया टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी (फाइल फोटो)
  • सीरीज में अभी भी भारत को 2-1 की बढ़त
  • पहले दोनों मैचों में भारतीय टीम जीती थी
  • भारत के लिए एकमात्र गोल सियामी ने किया
सियोल: दक्षिण कोरिया के दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. गुरुवार को खेले गए मैच में मेजबान देश की टीम ने भारत को 2-1 से पराजित किया. हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. इससे पहले खेले गए दो मैच भारतीय टीम ने जीते थे. दक्षिण कोरियाई टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की.खेल के  12वें मिनट में सियुल की चियोन ने पेनल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर को भुनाते हुए मेजबान को 1-0 की बढ़त दिला दी.

यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया को हराया..

इसके दो मिनट बाद ही युरिम ली (14वें मिनट) ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए अपनी टीम की बढ़त को  2-0 पर पहुंचा दिया. दो गोल से पिछड़ने  के बाद भारतीय टीम ने कुछ अच्‍छे मूव किए लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो पाई. बहरहाल, दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने खेल में वापसी की. खेल के 17वें मिनट में सियामी के फील्ड गोल के दम पर भारत ने स्कोर 1-2 किया, लेकिन यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं था.

वीडियो: भारतीय हॉकी टीम के कप्‍तानों ने खास बातचीत
इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन दोनों ही टीमों को गोल करने में सफलता हासिल नहीं हुई. आखिरकार मैच कोरिया ने 2-1 के अंतर से जीता. भारत और कोरिया के बीच सीरीज का चौथा मैच  मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे खेला जाएगा. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Women's Hockey Team, South Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com