रोमानिया की सिमोना हालेप ने चाइना ओपन के सेमीफाइनल में येलेना ऑस्टापेंको को हराया (फाइल फोटो)
- सेमीफाइनल में येलेना ऑस्टापेंको को हराया
- पहली बार रोमानिया की खिलाड़ी बनेगी नंबर 1
- सोमवार को जारी होगी डब्ल्यूटीए रैंकिंग
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रोमानिया की सिमोना हालेप ने शनिवार को येलेना ऑस्टापेंको को चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में हरा दिया. इस जीत के साथ ही उनका महिला टेनिस रैंकिंग में नंबर एक होना तय हो गया है. WTA रैंकिंग सोमवार यानी 9 अक्टूबर को जारी होगी जिसमें हालेप पहली बार नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनेगी. यह पहला मौक़ा भी होगा जब रोमानिया की कोई खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर एक पर काबिज होगी. वे 25वीं महिला खिलाड़ी होंगी जो वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बनेंगी. टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता की होलेप 20 साल की ऑस्टापेंको को 6-2, 6-4 से हराते हुए फ़ाइनल में पहुंचीं हैं.
यह भी पढ़ें : येलेना ओस्टोपेंको ने सिमोना हालेप को हराकर जीता फ्रेंच ओपन खिताब
पहले गेम में ही 26 साल की हालेप ने ऑस्टापेंको को बैकफ़ुट पर रखते हुए पहला सेट 6-2 से जीता. दूसरे सेट में हालेप को लेटिविया की ऑस्टापेंको ने तोड़ी टक्कर दी लेकिन सेट 6-4 से हार गईं. हालेप ने मैच एक घंटे 17 मिनट में अपने नाम किया. इससे पहले फ़्रेंच ओपन फ़ाइनल में ऑस्टापेंको ने हालेप को हराया था. हालेप सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में गार्बिन मुगुरुज़ा की जगह नंबर एक बनेंगी. मुगुरुज़ा चार हफ़्तों तक नंबर एक खिलाड़ी रहीं. हालेप के नंबर एक बनने से इस साल नंबर एक रैंकिंग में पांचवीं बार बदलाव होगा. एंजेलिक कर्बर, सेरेना विलियम्सन और केरोलिना पिल्सकोवा नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं. सिमोना हालेप ने अब तक कोई भी ग्रैंड स्लैम ख़िताब नहीं जीता है.
वीडियो: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत
ग्रैंड स्लैम में हालेप का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर-फ़ाइनल (2014, 2015)
फ़्रेंच ओपन: फ़ाइनल (2014, 2017)
विंबलडन: सेमीफ़ाइनल (2014)
यूएस ओपन: सेमीफ़ाइनल (2015).

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं