विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2019

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को बड़ा झटका, आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे पर 2 नए युवाओं ने ली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) द्वारा टीवी शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर कर दिया गया है.

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को बड़ा झटका, आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे पर 2 नए युवाओं ने ली जगह
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul)
  • हार्दिक-राहुल को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुलाया
  • दो नए युवाओं को मिली जगह
  • बीसीसीआई ने लिया कड़ा फैसला
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) द्वारा टीवी शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर कर दिया गया है. दोनों ही खिलाड़ियों ने महिलाओं से जुड़े सवाल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसकी वजह से पहले सीओए के सदस्य विनोद राय ने मैच पर पाबंदी लगाने का बात की थी. जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले वनडे और टी-20 मैचों के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) की जगह दो नए खिलाड़ियों को भेजने का फैसला लिया.

हार्दिक पंड्या व केएल राहुल को बीसीसीआई का भारत लौटने का फरमान, दोनों तत्काल प्रभाव से निलंबित

 

बीसीसीआई ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हार्दिक-राहुल की जगह युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर और शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे पर भेजने का फैसला लिया है. एक टीवी शो पर विवादस्पद बयान देने पर भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ मिलकर लिए संयुक्त फैसले के तहत खेल के सभी प्रारुपों से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है. बीसीसीआई ने शुक्रवार देर रात बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. बोर्ड के फैसले के बाद ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेंगे.

 

 

महिला विरोधी टिप्‍पणी के लिए क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल निलंबित..

बीसीसीआई ने कहा है कि इस मसले पर जांच की जाएगी और इसके बाद ही इन दोनों के क्रिकेट खेलने पर फैसला लिया जाएगा. तब तक यह दोनों खिलाड़ी खेल के सभी प्रारुपों से दूर रहेंगे.

 

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि सीओए ने बीसीसीआई के साथ मिलकर यह फैसला लिया है कि वह हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को एक टीवी शो पर दिए गए उनके बयान को लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करती है.ये दोनों अब भारत लौटेंगे और इनके खिलाफ अनुशासनहीनता तथा दुर्व्यवहार को लेकर कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई बीसीसीआई के संविधान के नियम 41 के तहत की जाएगी.

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Gill, Vijay Shankar, Hardik Pandya, KL Rahul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com