टी20 के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी कब्जाने के मुहाने पर खड़ी टीम इंडिया अब माउंट मॉन्गनुई में आखिरी दो वनडे मैचों में अलग टीम इंडिया होगी. यह टीम गिल नहीं, टीम अय्यर होगी! शुरुआत से ही सेलेक्टरों ने शुरुआती 3 वनडे के लिए अलग और आखिरी 2 मुकाबलों के लिए एक अलग टीम घोषित की थी. आखिरी दो वनडे के लिए टीम में 3 बदलाव हैं. शुभमन गिल, केएल राहुल के साथ ही अंशुल कांबोज भी टेस्ट सीरीज की तैयारी के रिलीज कर दिए गए हैं. भले ही इन बदलावों के पीछे टेस्ट सीरीज की तैयारी की बात कही जो रही है, लेकिन इसके पीछे और भी 'बड़े मकसद' छिपे हैं. कौन जानता है कि एक बड़ा और गंभीर मकसद अगले साल विश्व कप से पहले 'सर्वश्रेष्ठ संतुलन' हासिल करना भी हो? टेस्ट सीरीज 19 से शुरू होगी. अब गिल की जगह ईशान किशन आएंगे, लेकिन सवाल ईशान को लेकर इससे आगे का और बहुत बड़ा यहां से हो चला है. विकेटकीपर ओपनर बनेगा, तो संतुलन आएगा! लेकिन केएल राहुल के जाने से और भी कई सवाल प्रबंधन के सामने खड़े हो गए हैं क्योंकि विकल्प ज्यादा हैं और जगह सिर्फ एक. और हां, 'सर्वश्रेष्ठ संतुलन' को आखिर तक केंद्र में रखिएगा!
पहला 'गंभीर' सवाल 'संतुलन' का?
नियमित कप्तान शुभमन गिल गए, तो उनकी जगह स्वाभाविक रूप से ईशान किशन आएंगे, लेकिन गंभीर उन्हें कहां खिलाएंगे? क्या गंभीर टी20 वाले संतुलन' की शुरुआत करेंगे? अरे वही संतुलन, जिसके तहत टी20 विश्व कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ही झटके में जितेश शर्मा को बाहर कर दूसरे विकेटकीपर के रूप में ओपनर विकेटकीपर (ईशा किशन) को शामिल किया गया था. यह सही है कि नियमित ओपनर कप्तान शुभमन गिल हैं. यह सही है कि उस संतुलन से समझौता हो रहा है, लेकिन क्या अब गौतम यही संतुलन साधने की शुरुआत करेंगे?
दूसरा 'गंभीर' सवाल गायकवाड़ का?
हेड कोच गौतम के सामने पहला बड़ा सवाल यही है कि वह आखिरी दो वनडे के लिए टीम में शामिल किए गए ऋतुराज गायकवाड़ का करेंगे? मैच से पहले ही दक्षिण लॉबी ने गायकवाड़ के लिए 'मिड्ल ऑर्डर का सुर' लगाना शुरू कर दिया. इसके बावजूद की गायकवाड़ ओपनर या नंबर तीन पर खेलते रहे हैं. वहीं, जब लड़ाई जब सीरीज फतह की है, तो यहां संतुलन (ईशान विकेटकीपर ओपनर) सबसे ऊपर चला जाता है. बहरहाल, बात मिड्ल ऑर्डर की है, तो केएल राहुल के जाने से खाली हुई जगह में पहले से ही दबाव बना चुके तिलक वर्मा को XI में जगह मिलेगी, या गायकवाड़ को, यह बड़ा सवाल है.
तीसरा सवाल अक्षर का?
गायकवाड़ को अगर भारतीय प्रबंधन XI का हिस्सा बनाता है, तो फिर तीसरा गंभीर सवाल अक्षर पटेल का खड़ा जाएगा? या नहीं? पटेल के संतुलन (बॉलिंग+बैटिंग) को साधने के लिए ही प्रबंधन उन्हें नंबर-5 बल्लेबाज बनाए हुए है. ऐसे में गायकवाड़ को लाना आसान नहीं होगा. पटेल के ओवरों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? और अगर लाते भी हैं, तो फिर पटेल और नमन धीर में से सिर्फ एक के लिए ही जगह बन पाएगी. कुल मिलाकर सेलेक्टरों ने गायकवाड़ को गिल की जगह टीम में जगह तो देती, लेकिन उनका चयन टीम के सर्वश्रेष्ठ संतलुन और कई पहलुओं के बीच खड़ा हुआ है? यहां से बाजी पूरी तरह से गौतम गंभीर के हाथ में है. टीम विश्व कप की ओर जा रही है, तो फिर चौथे और पांचवें वनडे में क्या देखने को मिलेगा? सर्वश्रेष्ठ संतुलन या फिर कुछ और? इंतजार कीजिए! कल सुबह टॉस के समय सब साफ हो जाएगा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं