विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप : प्री क्वार्टर फाइनल में शरत कमल हारकर टूर्नामेंट से बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त

भारतीय खिलाड़ी शरत कमल के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन के लिन गाओयुआन से हारने के साथ ही विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप : प्री क्वार्टर फाइनल में शरत कमल हारकर टूर्नामेंट से बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त
मैच के दौरान शरत कमल ने कई गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में चुकाना पड़ा...  
डसेलडोर्फ: भारतीय खिलाड़ी शरत कमल के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन के लिन गाओयुआन से हारने के साथ ही विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. लिन ने अंतिम 32 के मैच में शरत कमल को 11-13, 11-9, 11-7, 8-11, 11-8, 11- 4 से हराया. खेल के दौरान शरत अपने रंग में नहीं दिखे. कई गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में चुकाना पड़ा.  

शरत ने बाद में कहा, "मैंने कई गलतियां की जो भारी पड़ीं. लिन ने मुझे मेरा स्वाभाविक खेल नहीं खेलने दिया, वह बहुत अच्छा खेला." 

मनिका बत्रा और मोउमा दास की जोड़ी ने भारत के लिये इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल तक पहुंची. हालांकि मनिका बत्रा और मोमा दास को महिला युगल क्वार्टर फाइनल में डिंग निंग और ल्यू शिवेन की चीन की मजबूत जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे विश्व टेनिस चैम्पियनशिप में इस भारतीय जोड़ा का सफर खत्म हो गया.
   
मैच के बाद शरत कमल ने इस बात को स्वीकार किया है कि यह उनके लिए निराशाजनक था. शरत ने कहा, एक समय पर मुझे लगा था कि मेरे पास जीतने के अवसर हैं, लेकिन कुछ गलतियां मुझ पर भारी पड़ीं. इसके बाद लिन ने मुझे मेरे हिस्से का खेल नहीं खेलने दिया. उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. 

दो साल पहले सुझोउ में हुए विश्व चैंपिनशिप में शरत अच्छी फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन वह हिप इंजरी के कारण इसी दौर में बाहर हो गए. पुरुष सिंगल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय शरत कमल ने उक्रेन के कोउ लेइ को 11-3, 11-9, 14-12, 11-3 से हराकर अंतिम 32 में जगह बनाई थी. भारत के एक और खिलाड़ी सौम्यजीत घोष को हार का सामना करना पड़ा. स्वीडन के एंटोन कालबर्ग ने भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत को पहले दौर में 4-2 से मात दी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Table Tennis Championships, Lin Gaoyuan, Manika Batra, Mouma Das, Sharath Kamal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com