- सिमोना हालेप को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया
- क्वार्टर फाइनल में होगा प्लिसकोवा से मुकाबला
- 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरी हैं सेरेना
अमेरिका की सेरेना विलियम्स (Serena Williams) ने प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप (Australian Open) के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. सेरेना ने टूर्नामेंट के चौथे दौर में सोमवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप (Simona Halep)को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराया. करियर में अब तक 23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी सेरेना ने विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हालेप को 6-1, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही सेरेना ने मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है. सेरेना का क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा से मुकाबला होगा.
ब्लैक कैट सूट पहनकर खेलीं सेरेना विलियम्स, इस कारण यह सूट पहनने को हुईं मजबूर...
@serenawilliams #AusOpen pic.twitter.com/pahugC4ct8
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 21, 2019
Great fight @Simona_Halep!
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 21, 2019
We will see you soon #AusOpen pic.twitter.com/tympHQpA9k
यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना ने सोमवार को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में अमेरिका की मैडिंसन कीज को मात अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया.स्वितोलिना ने मार्ग्रेट कोर्ट एरेना में खेले गए चौथे दौर के मैच में कीज को 6-2, 1-6, 6-1 से शिकस्त दी. यूक्रेन की खिलाड़ी ने एक घंटे और 36 मिनट तक चले इस मैच में दमदार शुरुआत की और पहले सेट में सीधे चार गेम की बढ़त बना ली.कीज ने वापसी करने की कोशिश करते हुए एक अंक अपने नाम किया लेकिन वह पहला सेट हार गई.
दूसरे सेट में कीज का खेल बेहतरीन रहा. उन्होंने शानदार खेल दिखाया और स्वितोलिना को बिना कोई मौका दिए मैच का बराबरी पर ला खड़ा किया. स्वितोलिना हालांकि, तीसरे और निर्णायक सेट में फॉर्म में नजर आई। उन्होंने सेट को 6-1 से अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया. इस मुकाबले में कीज ने 37 जबकि यूक्रेन की खिलाड़ी ने 22 विनर दागे. (इनपुट: एजेंसी)
वीडियो: बहन वीनस को हराकर सेरेना ने जीता ग्रैंडस्लैम खिताब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं