विज्ञापन
This Article is From May 08, 2016

टेनिस : सानिया-हिंगिस की जोड़ी मैड्रिड मास्टर्स के फाइनल में हारी

टेनिस : सानिया-हिंगिस की जोड़ी मैड्रिड मास्टर्स के फाइनल में हारी
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस (फाइल फोटो)
मैड्रिड: सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी को शनिवार को मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टीना म्लादेनोविच की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारत और स्विट्जरलैंड की जोड़ी लय हासिल करने में विफल रही जिससे उसे फ्रांस की पांचवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 4-6 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। सानिया और हिंगिस की जोड़ी इस हार से सत्र का अपना पांचवां खिताब जीतने से महरूम रह गई।

दोनों जोड़ियों के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। पहले सेट में सानिया-हिंगिस की जोड़ी 0-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन फिर दोनों ने वापसी की और स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया। फ्रांस की जोड़ी ने हार नहीं मानी और न सिर्फ वापसी की बल्कि सेट भी अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में फ्रांस की जोड़ी ने सानिया-हिंगिस की जोड़ी पर दबाव बनाए रखा और सेट के साथ मैच अपने नाम कर लिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस, मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट, कैरोलिन गार्सिया, क्रिस्टीना म्लादेनोविच, Sania Mirza, Martina Hingis, Madrid Open Final, Tenis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com