विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2016

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस : लगातार 25वीं जीत के साथ सानिया-हिंगिस की जोड़ी फाइनल में

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस : लगातार 25वीं जीत के साथ सानिया-हिंगिस की जोड़ी फाइनल में
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस (फाइल फोटो)
ब्रिस्बेन: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। यह उनकी जोड़ी के रूप में लगातार 25वीं जीत है।

सानिया-हिंगिस की शीर्ष वरीयता जोड़ी ने स्लोवाकिया की आंद्रिया क्लेपाक और रूस की एल्ला कुद्रयावत्सेवा को 6-3, 7-5 से हराया।

अब फाइनल में सानिया और हिंगिस का मुकाबला अनाबेला मेडिना गारिगेज और अरांत्सा पैरा सैंटोंजा की स्पेनिश जोड़ी तथा एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविच की जर्मन जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

सानिया ने कहा, ‘‘लंबे समय से हमें हार नहीं मिली, लेकिन नए सत्र की शुरुआत करना आसान नहीं होता है। विशेषकर तब जबकि आपके लिए पिछला सत्र शानदार रहा हो। हर कोई हमें हराने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। सकारात्मक हैं और पिछले सत्र में हमने जहां समापन किया था वहीं से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

2015 में 10 में से 9 खिताब जीते
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। पूरे साल सानिया-हिंगिस की जोड़ी जबरदस्त फ़ॉर्म में रही। इस जोड़ी ने 2015 में एक साथ दस में से 9 खिताब अपने नाम किए और सानिया वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी भी बनीं। इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए सानिया-हिंगिस की जोड़ी को बेहद मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट, सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस, टेनिस, Brisbane International Tennis Tournament, Sania Mirza, Martina Hingis, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com