Saina Nehwal React After Netizens Troll: हाल ही में देश के स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बड़ा बयान दिया था. जिसके बाद फैंस उनके पीछे पड़ गए थे. दरअसल, देश की 34 वर्षीय महिला बैडमिंटन स्टार ने शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में कई मसलों पर अहम चर्चा की थी. इस दौरान उन्होंने जैवलिन के बारे में भी अपना विचार साझा किया था. महिला खिलाड़ी के मुताबिक साल 2021 में जबतक नीरज चोपड़ा विजेता नहीं बन गए थे. तबतक उन्हें इस खेल के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं थी. नेहवाल के इस बयान के बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हुई थी. लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए भारतीय खेलों की कंगना रनौत करार दिया था.
फैंस की तरफ से लगातार निशाना बनाए जानें के बाद आखिरकर नेहवाल ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, ''तारीफ के लिए आपका धन्यवाद. कंगना रनौत एक खूबसूरत महिला हैं. मुझे अपने खेल में उच्च श्रेणी पर पहुंचना था. मैंने गर्व के साथ बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग और ओलंपिक मेडल हासिल किया. मैं फिर से कहना चाहूंगी कि घर पर बैठकर कमेंट करना आसान है और खेलना काफी मुश्किल. नीरज हमारे सुपर स्टार हैं. उन्होंने देश में खेल को काफी लोकप्रिय बनाया है..''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Thanks for the compliment.. Kangana is beautiful…but I had to be perfect in my sport and I proudly achieved world number 1 and Olympic medal in badminton for my country …again I will say this ghar pe bait ke comment karna easy hai and sports khelna difficult 😁Neeraj is our… https://t.co/mAjW10X4d1
— Saina Nehwal (@NSaina) August 13, 2024
शुभांकर के साथ साइना नेहवाल ने पॉडकास्ट में क्या कहा?
शुभांकर मिश्रा के साथ उनके पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान साइना नेहवाल ने कहा था, ''जब नीरज को सफलता मिली तब मुझे पता चला कि एथलेटिक्स में यह भी खेल होता है. आप जब कोई चीज देखते हैं तब आपको उसके बारे में पता चलता है. अगर आप उस चीज के बारे में नहीं देखते हैं तो आपको कैसे पता चलेगा? मुझे जैवलिन के बारे में नहीं पता था. वास्तव में मुझे इस खेल के बारे में नहीं पता था. यहां कई सारे खेल होते हैं. मुझे एथलेटिक्स में जैवलिन के बारे में तब पता चला जब नीरज चोपड़ा आए. एथलेटिक्स में बहुत खेल हैं. जब यहां जैवलिन में नतीजे आए तब मुझे इसके बारे में पता चला.''
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का बड़ा प्लान, बांग्लादेश को हराने के लिए अरशद नदीम को बुलाया, बाबर-रिजवान से होगी मीटिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं