विज्ञापन

पथिरागे नंबर-1, यशवीर- रोहित टॉप-3 में, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 10 जैवलिन थ्रोअर

एशियन गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने उम्मीद की मुताबिक इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी बात य़े रही कि यशवीर सिंह और रोहित यादव ने सिल्वर और बॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे.

पथिरागे नंबर-1, यशवीर- रोहित टॉप-3 में, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 10 जैवलिन थ्रोअर
रोहित और यशवीर सिंह ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के इवेंट में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 88.55 मीटर का बेस्ट थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल की, भारत के यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया,  इसके अलावा रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेड़ल जीतकर ऐतिहासिक कारनामा करने में सफल रहे.  जैवलिन थ्रो इवेंट से पहले हर तरफ सिर्फ एक ही बात हो रही थी कि नीरज के न रहने से भारत को इस बार जैवलिन इवेंट में मेडल मुश्किल से मिल सकते हैं  लेकिन जैवलिन के नए स्टार यशवीर ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स के फाइनल में अपना बेस्ट थ्रो करके इतिहास रच दिया.  यशवीर ने 85.72 मीटर का  अपने बेस्ट थ्रो किया और सिल्वर पर कब्जा जमाने में सफल रहे. यशवीर ने अपने छठे प्रयास में 85.72 मीटर का थ्रो करके यह कामयाबी हासिल की. 

Latest and Breaking News on NDTV
  • यशवीर सिंह | सिल्वर | 85.72 मीटर (पर्सनल बेस्ट)
  • रोहित यादव | ब्रॉन्ज़ | 84.35 मीटर

दूसरी ओर रोहित यादव ने अपने तीसरे ही प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया. वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम इस इवेंट में  चौथे नंबर पर रहे. उनका परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा., अरशद का बेस्ट थ्रो 80.29 का रहा. इस पूरे सीजन में अरशद बेहद ही खराब फॉर्म में  रहे हैं. 

एशियन गेम्स 2026 फाइनल में बेस्ट थ्रो करने वाले जैवलिन थ्रोअर 

  1. रुमेश पथिरागे (श्रीलंका)- 88.55 मीटर (iगोल्ड मेडल)
  2. यशवीर सिंह (भारत)- 85.72 मीटर (सिल्वर मेडल)
  3. रोहित यादव (भारत)- 84.35 मीटर (ब्रॉन्ज मेडल)
  4. अरशद नदीम (पाकिस्तान)- 80.29 मीटर
  5. युता साकियामा (जापान) - 78.74 मीटर
  6. सुमेधा रणसिंघे (श्रीलंका)- 78.08 मीटर
  7. सरवर इस्मोइलोव (उज्बेकिस्तान)- 75.80 मीटर
  8. मुहम्मद यासिर (पाकिस्तान) 73.50 मीटर
  9. रिन सुजुकी (जापान)- 71.73 मीटर
  10. एलेक्सी खलीस्तोव  (कजाखस्तान)- 70.87
  11. ताइपोंग नाम (कोरिया)- 75.10 मीटर

यशवीर ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा कि,यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. यहां आने से पहले नीरज चोपड़ा से मेरी बात हुई थी. उन्होंने कहा था कि उनको चोट लगी है वह इवेंट में भाग नहीं ले पाएंगे. यशवीरने कहा कि, नीरज ने उन्हें यहां आने से पहले एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी थी. 

ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद रोहित यादव ने कहा, " बुहत अच्छा लग रहा है, मैं बहुत खुश हैं. मैंने काफी संघर्ष किया है, आज इस सफलता से मैं काफी खुश हूं." रोहित यादवने आगे  कहा, मुझे पूरा उम्मीद था कि मैं इस बार मेडल लेकर आउंगा, कॉमनवेल्थ में मैं मेडल जीतने से चूक गया था. लेकिन मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं यहां मेडल जात पाउंगा, यहां मौसम ठीक नहीं था. बारिश के कारण परेशानी होती है लेकिन हमने इसके लिए तैयारी की थी. हाथों में हमने ज्यादा से ज्यादा पाउडर लगा कर रखा था. लेकिन हां भाला हाथ से फिसल रहा था. मेरे लिए यह मेडल बहुत मायने रखता है. यह मेरा पहला मेडल है और मैं सबको शुक्रिया कहूंगा. मेरा पहला कॉल पापा को जाएगा. मेरे पापा ने मेरे पीछे काफी संघर्ष किया है. आगे भी मैं अपने देश के लिए अच्छा करुंगा."

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में भारत को अबतक 45 मेडल आए हैं. जिसमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल हैं. 

ये भी पढ़ें- 'आप यहां नाले की बदबू महसूस कर सकते हैं...' मनु भाकर के बिना मेडल लौटने पर पिता का पहला रिएक्शन, खराब सुविधाओं पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो: थरंगा नंबर-1, रोहित यादव नंबर-2, अरशद नदीम टॉप-10 में, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले दावेदारों की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com