विज्ञापन

'खुद से प्यार करो...', 16 लाख फॉलोअर्स वाली एन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फिल्मी दुनिया में जाने का था सपना

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 30 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने आत्महत्या कर ली. साल 2024 में 'मिस प्रिटी इंडिया' बनीं निधि के फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स थे.

सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत. (Photo: Facebook/NidhiTiwari)
सिंगरौली:

सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 30 साल की निधि ने पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' का खिताब जीता था. रविवार सुबह सिंगरौली के भूसा मोड़ इलाके में स्थित उनके घर के एक कमरे में उनका शव मिला. निधि का सपना फिल्म इंडस्ट्री में जाने का था. लेकिन अचानक उनका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. निधि के फेसबुक पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी-खासी पहचान थी. साल 2024 में निधि ने ‘मिस प्रेटी इंडिया' का खिताब जीता था, इसके बाद मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश कर रही थीं.

परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले निधि किसी से फोन पर बात कर रही थीं. पुलिस कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है.

मोरवा पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी. परिवार और परिचितों से पूछताछ के साथ पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: आत्महत्या के मामलों में वृद्धि का चलन: आप विपरित परिस्थितियों में खतरे को कैसे पहचान सकते हैं?

कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में खिताब...

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थीं. वे रील्स बनाती और पोस्ट करती थीं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता था. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स थे. निधि लोकल इवेंट्स में भी शामिल होती थीं. उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में खिताब जीते थे. साल 2024 में निधि ने 'मिस प्रिटी इंडिया' का खिताब जीता. उनका सपना फिल्मों में एक्टर के तौर पर काम करने का था.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Nidhi Tiwari, Suicide, Death, Social Media Influencer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com