विज्ञापन

सितंबर में सितम ढा रहा मॉनसून अक्टूबर में भी क्या झमाझम बारिश लाएगा, यूपी-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर

दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी में देरी से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के साथ दिल्ली में बारिश के आसार बने हुए हैं. अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

सितंबर में सितम ढा रहा मॉनसून अक्टूबर में भी क्या झमाझम बारिश लाएगा, यूपी-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर
weather delhi Monsoon Rain Alert
NDTV
नई दिल्ली:

हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से नम हवाओं और बारिश का झोंका उत्तर भारत के राज्यों को भिगो रहा है. यही वजह है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पूर्वी राजस्थान तक तेज हवाओं के साथ बारिश ने जोर पकड़ लिया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड से लेकर बंगाल तक भी चक्रवात के प्रभाव से अभी बारिश कम से कम अगले 3 दिनों तक होती रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और मध्य भारत में बारिश का दौर अगले 3 से 5 दिनों में समाप्त होने की उम्मीद है, जिसके बाद मॉनसून तेजी से वापस लौटेगा. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सितंबर के आखिरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सक्रियता के साथ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ अक्टूबर के पहले हफ्ते में वापस लौटेगा. 

मॉनसून की वापसी कब होगी

अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद मौसम शुष्क होने के साथ मॉनसून की वापसी तेज होगी. जून से शुरू होने वाला दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्यतया 30 सितंबर तक वापसी कर लेता है और 1 अक्टूबर से होने वाली बरसात को पोस्ट मॉनसून कहा जाता है, लेकिन इस बार मौसम गजब उलटफेर कर रहा है. बारिश के दौर को देखते हुए मॉनसून के अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से लौटेगा. दूसरे हफ्ते यानी 10-15 अक्टूबर तक मध्य भारत से पूरी तरह पीछे हटने की संभावना है. वहीं  लौटता मॉनसून नवंबर की शुरुआत से उत्तर पूर्वी मॉनसून के तौर पर(Northeast Monsoon) सक्रिय होता है. ये तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश करता है.

Kanpur Weather

weather delhi Monsoon Rain Alert

मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है.हालांकि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती प्रवाह को सक्रिय रखकर बारिश करा रहा है.राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी है. गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है. कश्मीर में डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, अनंतनाग से लेकर श्रीनगर तक बारिश हो रही है. जबकि केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत चारधाम यात्रा उत्तराखंड में रोकनी पड़ी है.

दिल्ली में कब तक बारिश होगी

मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में नमी की मात्रा में भारी कमी आने और हवा का रुख बदलने के कारण दिल्ली-एनसीआर और पंजाब-हरियाणा में बारिश का दौर अगले 3 से 4 दिनों के भीतर खत्म हो सकता है. अक्टूबर के पहले हफ्ते में उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मॉनसूनी हवाएं पीछे हट जाएंगी और मौसम साफ और शुष्क होने लगेगा. यूपी में कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई जैसे जिलों के साथ पूर्वांचल में गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज में भी खूब बारिश हो रही है.जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 5 से 10 अक्टूबर मॉनसून लौटने का वक्त शुरू होगा. हवाओं में नमी कम होने से दिन में धूप खिलेगी और रातें हल्की ठंडी होने लगेंगी. बिहार, झारखंड और बंगाल में 15 अक्टूबर तक मॉनसून वापसी के साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा.

बिहार-झारखंड में कब तक मॉनसून

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अभी भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. इन राज्यों में सितंबर के अंत तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. पूर्वी भारत के इन राज्यों में अक्टूबर के पहले हफ्ते तक बारिश जारी रह सकती है. 10 अक्टूबर तक हवा का रुख बदलने से बारिश की तीव्रता काफी कम हो जाएगी. इससे नवरात्रि और दुर्गा पूजा तक मौसम काफी साफ हो जाएगा. 

Lucknow Weather

ये भी पढ़ें - मॉनसून की विदाई में क्यों हो रही देरी? सितंबर नहीं, अक्टूबर में भी होगी झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी-बिहार से उत्तराखंड तक बिगड़ा मौसम

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रहेगी

उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट के ऊपर कम दबाव क्षेत्र बना है, जो एक डीप डिप्रेशन में बदल गया.इससे बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्से और बांग्लादेश तट की ओर बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड और अंडमान-निकोबार द्वीप में भी भारी बारिश की बहुत संभावना है. पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी 29 सितंबर को है. बिहार से बंगाल की खाड़ी, झारखंड और ओडिशा से होकर गुजरने वाला मॉनसून ट्रफ भी बारिश का नया दौर ला रहा है.

दक्षिण भारत में पोस्ट मॉनसून एक्टिविटी

दक्षिण भारत में 29 सितंबर को दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की बहुत संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है. आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा और तेलंगाना में बिजली और आंधी-तूफान की संभावना है.

ये भी पढ़ें - देशभर में मॉनसून की बारिश की कमी घटकर 12% हुई,  चावल की बुआई में बड़ी गिरावट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Rain Alert, Delhi Weather, Weather Today, Weather Tomorrow, IMD Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com