विज्ञापन

UP पुलिस की महिला सिपाही ने पंजे से लगा दी पदकों की झड़ी, गोल्‍ड जीतने पर बनीं हेड कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षी रेनू चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है. सोमवार को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने अपने कार्यालय में उन्हें पद चिह्न लगाकर सम्मानित किया.

UP पुलिस की महिला सिपाही ने पंजे से लगा दी पदकों की झड़ी, गोल्‍ड जीतने पर बनीं हेड कांस्टेबल
रेनू चौधरी हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत
NDTV

उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षी रेनू चौधरी ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर विभाग में नई पहचान बनाई है. राष्ट्रीय स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के बाद उन्हें हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है.

मेरठ पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षी रेनू चौधरी को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने उन्हें पद चिन्ह लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

बुलंदशहर की रहने वाली रेनू चौधरी साल 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थीं. आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाने) की खिलाड़ी रेनू ने पुलिस सेवा में आने के बाद भी अपने खेल को जारी रखा और लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की.

रेनू का चयन साल 2021 में जापान में आयोजित होने वाले पुलिस गेम्स के लिए भी हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से प्रतियोगिता रद्द हो गई. हालांकि उन्होंने निराश होने के बजाय अपने अभ्यास और फिटनेस पर लगातार काम जारी रखा.

उनकी मेहनत का परिणाम वर्ष 2025 में देखने को मिला, जब उन्होंने लुधियाना में आयोजित पुलिस नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद हरियाणा के करनाल में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

रेनू चौधरी ने साल 2026 में भोपाल में आयोजित पुलिस नेशनल गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपने प्रदर्शन की निरंतरता साबित की. लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के चलते विभाग ने उन्हें हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया.

रेनू चौधरी की यह उपलब्धि खेल और पुलिस सेवा में अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है. उनकी सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है. खेल के मैदान में हासिल की गई यह सफलता अब उनके करियर में नई जिम्मेदारी के रूप में सामने आई है.

यह भी पढ़ें- PAK को हराकर लौटे लक्ष्य राय के ऑटोग्राफ के ल‍िए उमड़ा पूरा शहर, AIMS इंटर कॉलेज में लगा मेला, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- मैनपुरी के मनल चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दिलाई जीत, घर लौटा तो स्वागत में उमड़ा पूरा शहर

यह भी पढ़ें- 20 साल की उम्र और 6 साल का त्याग, दीपांशु ने देश को दिलाए 4 इंटरनेशनल मेडल, अब ओलंपिक पर नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com