जब किस्मत आपके साथ न हो तो आप बेहतर करके भी पीछे रह जाते हैं .ऐसा ही कुछ टेकबॉल की क्विंसी डिसूजा के साथ हुई. महिलाओं के सिंगल्स टेकबॉल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विंसी डिसूजा ने जबरदस्त वापसी की कोशिश की, लेकिन वह स्थानीय खिलाड़ी युइना साकामोतो से 0-2 से हार गईं. घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, दुनिया की 7वें नंबर की जापानी खिलाड़ी भले ही सीधे सेटों में जीत गई हों, लेकिन स्कोरलाइन से मुंबई की इस खिलाड़ी के संघर्ष का पता नहीं चलता, जिन्होंने हारने से पहले 11-12, 11-12 से कड़ी टक्कर दी.
हार के बाद क्विंसी डिसूजा के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. भले ही क्विंसी डिसूजा को हार मिली लेकिन उन्होंने इस खेल को भारत के लोगों तक पहुंचाया और पहली बार लोग टेकबॉल गेम को देख रहे हैं और उसके बारे में जान रहे हैं.
टेकबॉल कैसे खेला जाता है, नियम क्या है
इस मैच में 'बेस्ट-ऑफ-थ्री' सेट का फ़ॉर्मेट होता है और जो खिलाड़ी पहले दो सेट जीतता है, वही मैच जीतता है. क्विंसी डिसूजा के पास पहले गेम में सेट पॉइंट था और दूसरे गेम में उन्होंने 10-8 की बढ़त बना ली थी, जिससे लग रहा था कि वह बराबरी कर लेंगी. उन्होंने मैच-पॉइंट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक विनर शॉट भी लगाया, लेकिन फाउल करने की वजह से मैच हार गईं. जो खिलाड़ी सबसे पहले 12 पॉइंट तक पहुंचता है, वह सेट जीतता है, पहले दो सेट में, खिलाड़ी एक पॉइंट के अंतर से भी जीत सकता है, जबकि अगर मैच फैसले वाले तीसरे सेट में जाता है, तो जीतने वाले को जीत पक्की करने के लिए दो पॉइंट का अंतर बनाना जरूरी होता है.
टेकबॉल एक नॉन-कॉन्टैक्ट स्पोर्ट है जिसमें फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिश्रण होता है. इसे एक खास तरह की मुड़ी हुई TT-जैसी टेबल पर स्टैंडर्ड फ़ुटबॉल को आगे-पीछे मारकर खेला जाता है. खिलाड़ी अपने हाथों और बाहों को छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से का इस्तेमाल कर सकते हैं और बॉल को वापस भेजने के लिए हर तरफ़ से ज़्यादा से ज़्यादा तीन बार छूने की इजाज़त होती है. इस खेल ने महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 20वें संस्करण में अपनी शुरुआत की है.
ये भी पढ़ें- पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं