विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

बैडमिंटन : पीवी सिंधु और समीर वर्मा कोरिया ओपन के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग के क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उधर, पुरुष वर्ग में समीर वर्मा ने भी आज यहां सीधे गेम में जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बना ली है.

बैडमिंटन : पीवी सिंधु और समीर वर्मा कोरिया ओपन के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे
सिंधु ने थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को 22-20 21-17 से हराया (फाइल फोटो)
  • सिंधु ने थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को हराया
  • समीर वर्मा ने हांगकांग के विन्‍सेंट को सीधे गेमों में हराया
  • सोन वान से संघर्षपूण मुकाबले में हारे पी.कश्‍यप
सोल: देश की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग के क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उधर, पुरुष वर्ग में समीर वर्मा ने भी आज यहां सीधे गेम में जीत दर्ज कर 600,000 डॉलर की इनामी राशि की इस प्रतियोगिता के अंतिम आठ में जगह बना ली है. वैसे, पुरुष वर्ग में भारत की उम्‍मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब पारुपल्‍ली कश्यप करीबी मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें : टेबल-टेनिस के खेल को भी सिंधु जैसी रोल मॉडल की जरूरत : मनिका बत्रा

ओलिंपिक खेलों की रजत पदकधारी सिंधु ने थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को 22-20 21-17 से मात दी. अब वह क्‍वार्टर फाइनल में जापान की मिंतासु मितानी से भिड़ेगी जिन्होंने 2014 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था. मितानी ने  2012 के फ्रेंच ओपन के फाइनल्स में साइना नेहवाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था. हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंचने वाले और सैयद मोदी ग्रां पी गोल्ड के विजेता समीर वर्मा ने हांगकांग के वोंग विंग कि विन्सेंट को 41 मिनट में 21-19 21-13 से शिकस्त दी. अब उनकी भिड़ंत स्थानीय प्रबल दावेदार सोन वान हो से होगी.

वीडियो: वर्ल्‍ड बैडमिंटन में मेडल जीतकर देश लौटीं सिंधु
पुरुष एकल में सोन वान को हालांकि कश्यप को हराने में मशक्कत करनी पड़ी. उन्होंने इस भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16 17-21 21-16 से पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Korea Open, PV Sindhu, Sameer Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com