विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2016

पीवी सिंधु के कोच और पूर्व खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की बायोपिक 3 भाषाओं में बनेगी

पीवी सिंधु के कोच और पूर्व खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की बायोपिक 3 भाषाओं में बनेगी
पीवी सिंधु की रियो ओलिंपिक में सफलता का श्रेय गोपीचंद को ही जाता है (फाइल फोटो)
चेन्नई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रवीण सत्तारू की भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद के जीवन पर आधारित फिल्म तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश भाषाओं में बनेगी. फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "इस फिल्म को तीन भाषाओं में बनाने की योजना पहले से ही थी."

सूत्र ने कहा, "गोपीचंद काफी लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और फिल्म के निर्माताओं ने उनकी बायोपिक को तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश में बनाने का फैसला लिया था. इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी."

इस फिल्म में गोपीचंद का किरदार पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और अभिनेता सुधीर बाबू निभाएंगे. रोचक बात यह है कि सुधीर ने गोपीचंद के नेतृत्व में बैडमिटन का प्रशिक्षण लिया और अब उन्हें फिल्म में अपने गुरू का किरदार निभाते देखा जाएगा.

सत्तारू अभिनेता राजशेखर के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग का काम पूरा कर बायोपिक का काम शुरू करेंगे. फिल्म के निर्माताओं ने पहले से ही बायोपिक की शूटिंग के लिए चीन, जापान, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में जगह तलाश लिए हैं. इसकी डबिंग तमिल में भी की जाएगी.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुलेला गोपीचंद, पीवी सिंधु, बैडमिंटन, पुलेला गोपीचंद की बायोपिक, बायोपिक, Pullela Gopichand, PV Sindhu, Pullela Gopichand Biopic, Badminton, Biopic, Gopichand Biopic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com