विज्ञापन

रणबीर कपूर ने हर्षदीप कौर के साथ गाया 'कबीरा' सॉन्ग, पंडाल में मां दुर्गा का किया दर्शन

मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने कबीरा का गाना गाया. रणबीर कपूर ने अपने फैंस को फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की यादें ताजा करने का मौका दिया. मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गायिका हर्षदीप कौर के साथ मिलकर 'कबीरा' गाना गाया.

रणबीर कपूर ने हर्षदीप कौर के साथ गाया 'कबीरा' सॉन्ग, पंडाल में मां दुर्गा का किया दर्शन
रणबीर कपूर ने हर्षदीप कौर के साथ गाया 'कबीरा' सॉन्ग
नई दिल्ली:

मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने कबीरा का गाना गाया. रणबीर कपूर ने अपने फैंस को फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की यादें ताजा करने का मौका दिया. मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गायिका हर्षदीप कौर के साथ मिलकर 'कबीरा' गाना गाया. शनिवार शाम को इस उत्सव में शामिल हुए रणबीर ने माइक संभाला और उनके साथ मौजूद भीड़ भी गाने लगी. इससे 2013 की इस बेहद लोकप्रिय फिल्म की यादें फिर से ताजा हो गईं. रणबीर 'नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल' पहुंचे, जिसका आयोजन पिछले लगभग आठ दशकों से मुखर्जी-समर्थ परिवार द्वारा किया जा रहा है. लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आए रणबीर ने देवी दुर्गा का आशीर्वाद लिया, जिसके बाद उन्होंने पैपराजी का अभिवादन किया और तस्वीरें खिंचवाईं.

 उन्होंने फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी से भी मुलाकात की, जिन्होंने 'ये जवानी है दीवानी' का निर्देशन किया था. उत्सव के वीडियो में रणबीर को हर्षदीप के साथ मंच शेयर करते हुए देखा जा सकता है, जहां हर्षदीप 'कबीरा' गाना गा रही हैं.  हाथ में माइक लिए रणबीर भी उनके साथ गाते रहे और एक मौके पर उन्होंने माइक दर्शकों की ओर कर दिया, ताकि वे भी उनके साथ गा सकें. बाद में हर्षदीप ने भीड़ से रणबीर की परफॉरमेंस के लिए तालियां बजाने को कहा.

गाने के कुछ मुश्किल हिस्सों को रणबीर ने गायिका हर्षदीप को गाने दिया. 2013 में रिलीज हुई 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर ने कबीर "बनी" थापर और दीपिका पादुकोण ने डॉ. नैना तलवार का किरदार निभाया था. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. यह कहानी चार पुराने दोस्तों की है, जो एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान फिर से मिलते हैं. नैना, जो एक शर्मीली मेडिकल छात्रा है, बेफिक्र बनी (Bunny) को पसंद करने लगती है, लेकिन अपनी भावनाओं को बताने में उसे मुश्किल होती है. 'कबीरा' के अलावा, फिल्म के साउंडट्रैक में 'बदतमीज दिल', 'बालम पिचकारी', 'इलाही', 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' और 'घाघरा' जैसे लोकप्रिय गाने शामिल हैं.

रणबीर कपूर की अगली फिल्म है 'रामायण: पार्ट 1'
रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' में नजर आएंगे, जिसमें वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश, सनी देओल, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं. यह महाकाव्य फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor Biopic, Ranbir Kapoor News, Ranbir Kapoor Latest News, Ranbir Kapoor Latest Video, Durgapuja Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com