PM नरेंद्र मोदी कल भारतीय फुटबॉल टीम के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे (फाइल फोटो)
- फीफा टूर्नामेंटों के प्रमुख जेमी यारजा भी रहेंगे उपस्थित
- विजयन, भूटिया और छेत्री के भी मौजूद रहने की है उम्मीद
- जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा यह मैच
नई दिल्ली:
फीफा अंडर17 वर्ल्डकप के अंतर्गत भारतीय टीम के अमेरिका के खिलाफ कल होने वाले पहले मैच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा की महासचिव फातमा समौरा और फीफा टूर्नामेंटों के प्रमुख जेमी यारजा भी मैच के दौरान उपस्थित रहेंगे. एक सूत्र ने गुरुवार को एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन खेले जाने वाले मैच में प्रधानमंत्री मोदी, फीफा की महासचिव और फीफा टूर्नामेंटों के प्रमुख मौजूद रहेंगे." भारतीय फुटबॉल जगत के दिग्गज आईएम विजयन, बाईचुंग भूटिया और भारतीय फुटबॉल टीम (सीनियर) के वर्तमान कप्तान सुनील छेत्री भी इस ऐतिहासिक मौके पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें : कोलकाता की गर्मी और उमस से चिली की फुटबॉल टीम परेशान सूत्र ने कहा, "हमने कुछ भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों, विजयन, सुनील, भूटिया को उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण भेजे हैं." भारतीय टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगी. इस स्टेडियम में कुल 60,000 दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि पहले दिन स्टेडियम दर्शकों से भरा रहेगा.
वीडियो : नेमार के गोल ने ब्राजील ने ओलिंपिक गोल्ड जीता
भारत में फुटबॉल का यह सबसे बड़ा आयोजन है. टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित दुनियाभर की 24 दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं. 23 दिन तक चलने वाले अंडर 17 वर्ल्डकप में इन टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है. इसके अंतर्गत कुल 52 मैच देश के 6 शहरों में खेले जाएंगे. नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता मैचों के मेजबानी करेंगे. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय टीम की कप्तानी अमरजीत सिंह कियाम कर रहे हैं. भारतीय टीम को ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ रखा गया है.(इनपुट: एजेंसी)
यह भी पढ़ें : कोलकाता की गर्मी और उमस से चिली की फुटबॉल टीम परेशान
वीडियो : नेमार के गोल ने ब्राजील ने ओलिंपिक गोल्ड जीता
भारत में फुटबॉल का यह सबसे बड़ा आयोजन है. टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित दुनियाभर की 24 दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं. 23 दिन तक चलने वाले अंडर 17 वर्ल्डकप में इन टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है. इसके अंतर्गत कुल 52 मैच देश के 6 शहरों में खेले जाएंगे. नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता मैचों के मेजबानी करेंगे. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय टीम की कप्तानी अमरजीत सिंह कियाम कर रहे हैं. भारतीय टीम को ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ रखा गया है.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
FIFA U-17 World Cup, Indian Team, PM Narendra Modi