विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन से बाहर हुए पी. कश्यप, सिरिल वर्मा भी हारे

एचएस. प्रणॉय और सौरभ वर्मा की चुनौती अब भी पुरुष एकल वर्ग में बरकरार है. सौरभ और प्रणॉय ने गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है.

न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन से बाहर हुए पी. कश्यप, सिरिल वर्मा भी हारे
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप (फाइल फोटो)
  • कश्यप को हमवतन सौरभ वर्मा ने दी शिकस्त
  • सिरिल वर्मा को चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने हराया
  • प्रणॉय और सौरभ वर्मा की चुनौती अब भी बरकरार
नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप और सिरिल वर्मा न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पुरुष एकल वर्ग में गुरुवार को खेले गए तीसरे दौर के मैच में सिरिल वर्मा को चीनी ताइपे के खिलाड़ी चिया हुंग लु ने मात दी. हुंग लु ने सिरिल को 38 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-13, 21-14 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, पी. कश्यप को हमवतन सौरभ वर्मा ने एक घंटे चार मिनट तक चले मैच में 21-18, 13-21, 21-16 से शिकस्त दी. क्वार्टर फाइनल में उनका सामना हांगकांग के ली चेउक वियु से होगा.  

यह भी पढ़ें :  यूएस ओपन 2017 बैडमिंटन: हमवतन परुपल्ली कश्यप को हराकर प्रणॉय ने जीता खिताब

वीडियो देखें : रैंकिंग पर नहीं रहता फोकस : श्रीकांत



प्रणॉय की चुनौती बाकी
भले ही सिरिल वर्मा और पी. कश्यप इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हों, लेकिन एचएस. प्रणॉय और सौरभ वर्मा की भारतीय चुनौती अब भी पुरुष एकल वर्ग में बरकरार है. सौरभ और प्रणॉय ने गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की. टूर्नामेंट के चौथी वरीय प्रणॉय ने तीसरे दौर में हांगकांग के वेई नान को सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से मात दी. क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के खिलाड़ी लिन यु सेन से होगा.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parupalli Kashyap, Badminton, New Zealand Open, Siril Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com