विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2016

नेमार ने इंटरनेशनल मैचों में गोलों की हाफसेंचुरी बनाई, अर्जेंटीना से 3-0 से जीता ब्राजील..

नेमार ने इंटरनेशनल मैचों में गोलों की हाफसेंचुरी बनाई, अर्जेंटीना से 3-0 से जीता ब्राजील..
नेमार ने इंटरनेशनल मैचों में अपना 50वां गोल दागा और ब्राजील को जीत दिला दी (फाइल फोटो)
बेलो होरिजोंटे (ब्राजील): ब्राजील के स्‍टार स्‍ट्राइकर नेमार ने अपने करियर का 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया जिसकी मदद से उनके देश की टीम ने 2018 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना को 3-0 से करारी शिकस्त दी.

बार्सिलाना के सुपरस्टार नेमार का यह ब्राजील की तरफ से 74वां मैच था. ब्राजील ने अपने नए कोच टिटे की अगुवाई में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और वह दक्षिण अमेरिका की क्वालीफिकेशन तालिका में चोटी पर है. नेमार के अलावा फिलिप कोटिन्हो और पालिन्हो ने भी गोल किए.

कोटिन्‍हो ने खेल के 25वें मिनट में गोल दागकर ब्राजील टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. नेमार ने इसके बाद गोल कर स्‍कोर 2-0 कर दिया. बाद में पालिन्‍हो के 59वें मिनट के गोल की मदद से ब्राजील शानदार तरीके से मैच में 3-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा. ब्राजील के अब दस टीमों की राउंड रोबिन प्रतियोगिता में 11 मैचों में 24 अंक हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबला, ब्राजील Vs अर्जेंटीना, नेमार, जीत, World Cup Qualifier, Brazil, Argentina, Neymar, Win
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com