विज्ञापन

NDTV World Summit: कुमकुम से प्रणवी उर्स तक, एक मंच पर जुटेंगी भारत की चैंपियन बेटियां

भारतीय खेलों की नई पहचान बन चुकीं कुमकुम महोड, प्रणवी उर्स, लवलीना बोरगोहेन, सविता पुनिया, नीरू ढांडा और नेहा गोयल NDTV World Summit में एक मंच पर नजर आएंगी.

NDTV World Summit: कुमकुम से प्रणवी उर्स तक, एक मंच पर जुटेंगी भारत की चैंपियन बेटियां
NDTV World Summit: एक मंच पर जुटेंगी भारत की चैंपियन बेटियां

दुनिया एक निर्णायक बदलाव के दौर से गुजर रही है, पुरानी धारणाएं कमजोर पड़ रही हैं, वैश्विक गठबंधन बदल रहे हैं, आर्थिक एकीकरण को नए सिरे से परिभाषित किया जा रहा है, और तकनीक ने सत्ता के स्वरूप को बदल दिया है और इसी पृष्ठभूमि में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसका थीम है अ वर्ल्ड बिटवीन ऑर्डर्स (व्यवस्थाओं के बीच एक दुनिया). इस समिट में वैश्विक नेताओं से लेकर नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों, व्यापारिक दिग्गजों, विचारक एक ही मंच पर होंगे. इसका उद्देश्य उस दुनिया का विश्लेषण करना है, जो एक स्थापित व्यवस्था और एक उभरती हुई नई व्यवस्था के बीच फंसी हुई है.

भू-राजनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक, सुरक्षा और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका तक, यह समिट उन ताकतों की पड़ताल करता है जो हमारे साझा भविष्य को आकार दे रही हैं. भारत के लिए, यह समय एक जिम्मेदारी और एक अवसर, दोनों लेकर आया है. एक उभरती हुई आर्थिक और भू-राजनीतिक शक्ति के रूप में, भारत उन चर्चाओं के केंद्र में आ गया है जो दुनिया के अगले अध्याय को तय करेंगी. और इसमें एथलीट्स भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं. ऐसे में उनकी भागीदारी भी इस समिट के दौरान रहेगी. 

वुमेन ऑन टॉप: रीराइटिंग द रूल्स ऑफ द गेम सेशन में कुमकुम महोद, नीरू ढांडा, प्रणवी उर्स, लवलीना और सवीता पुनिया होंगी तो दर्शकों के लिए यह जरूर जानना दिलचस्प होगा कि कैसे मिले मौकों को भुनाते हुए महिलाएं ना सिर्फ आगे निकल रही हैं बल्कि खेल की दुनिया के नियमों को फिर से लिख रही हैं. 

कुमकुम महोद: डबल गोल्ड मेडलिस्ट कुमकुम महोद ने 2026 एशियन गेम्स में भारतीय महिला रिकर्व टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. ओलंपिक 2028 को ध्यान में रखते हुए कुमकुम रिकर्व तीरंदाजी में भारत की बड़ी उम्मीद हैं.

प्रणवी उर्स: 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वालीं प्रणवी उर्स ने देश में गोल्ड को एक नई पहचान दिलाई है.

लवलीना बोरगोहेन: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 2026 एशियन गेम्स में महिला 75 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ी.

नीरू ढांडा: भारतीय ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने 2026 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया. यह ट्रैप शूटिंग में किसी भी भारतीय महिला का पहला गोल्ड था.

सविता पुनिया: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने 2026 एशियन गेम्स में टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी कप्तानी और गोलपोस्ट के सामने मजबूती भारत की सफलता की बड़ी वजह रही.

नेहा गोयल: मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाली नेहा गोयल, भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख मिडफील्डर हैं, और वो स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं.

NDTV वर्ल्ड समिट 2026 एक ऐसा मंच है, जहां हम वर्तमान पर सवाल उठा सकते हैं, बदलाव की प्रक्रिया को समझ सकते हैं, और भविष्य की संभावनाओं को आकार दे सकते हैं. एक ऐसी दुनिया में जो व्यवस्थाओं के बीच है. NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता, अर्थशास्त्री, विचारक, इनोवेटर, उद्यमी और सांस्कृतिक हस्तियां एक साथ आ रही हैं, ताकि वे इस बदलाव के दौर के अहम सवालों पर विचार कर सकें. यह समिट न केवल उन ताकतों का विश्लेषण करने का प्रयास करती है जो दुनिया को नया रूप दे रही हैं, बल्कि उस ऐतिहासिक पल को समझने की भी कोशिश करती है, जहां निश्चितता भी अब कमजोर हो गई है. यह एक ऐसा निमंत्रण है, जो हमें उस दुनिया की जटिलताओं को समझने के लिए प्रेरित करता है, जिसका राजनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और बौद्धिक रूप से पुनर्गठन हो रहा है.

यह भी पढ़ें: चिन्मय सुतार के नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज, ये हैं फर्स्ट क्लास के 10 सबसे बड़े स्कोरर

यह भी पढ़ें: वसीम जाफर, सलिल अंकोला को पछाड़ कैसे रमेश पोवार ने सेलेक्शन कमेटी में बनाई जगह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com