विज्ञापन

गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3 कोहली, जडेजा-भुवी बाहर, वसीम जाफर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग-11

अगले साल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी, इसपर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. अब वसीम जाफर ने भारत की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है.

गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3 कोहली, जडेजा-भुवी बाहर, वसीम जाफर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग-11
रोहित-गिल से ओपनिंग, नंबर-3 पर कोहली; वसीम जाफर की World Cup 2027 XI में जडेजा बाहर

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान किया है. जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 में ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और रोहित शर्मा का चुनाव किया है. नंबर 3 पर जाफर की पसंद विराट कोहली बने हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर जाफर ने श्रेयस अय्यर का चुना है. 

नंबर 5 पर जाफर ने केएल राहुल को जगह दी है. इसके अलावा नंबर 6 पर जाफर हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी को लेकर कंफ्यूज नजर आए हैं. वसीम जाफर का मानना है कि अगर हार्दिक फिट नहीं रहे तो उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी ले सकते हैं. इसके बाद जाफर ने नंबर 7 और नंबर 8 पर दो स्पिनरों को जगह दी है. 

जाफर ने वनडे वर्ल्ड कप की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर टीम में शामिल किया है. वसीम जाफर ने रविंद्र जडेजा को अपनी प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है. इसके अलावा तेज गेंदबाजों में जाफर ने मोहम्मद शमी का चुनाव नहीं किया है. जाफर ने भुवनेश्वर कुमार को भी इलेवन में जगह नहीं दी है.  जाफर ने तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी है. 

वसीम जाफर ने चुनी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर बल्लेबाज), हार्दिक पंड्या/नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कितनी तैयार

वैसे, भारतीय टीम का पेस अटैक विश्व कप के लिए क्या होगा इसको लेकर स्थिति क्लियर नहीं है. बुमराह ने पिछले वनडे विश्व कप के बाद से अब तक महज 2 ही वनडे मुकाबले खेले हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुए एकदिवसीय सीरीज में बुमराह को वनडे टीम में नहीं रखा गया था.

प्रसिद्ध कृष्णा का बार-बार चोटिल होना चिंता का विषय है। अर्शदीप टी20 की तरह वनडे में उतने असरदार नजर नहीं आए हैं. गुरनूर बरार को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर आजमाया जा रहा है लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज में वह काफी महंगे साबित हुए थे. हर्षित राणा भी इन दिनों चोटों से जूझते नजर आए हैं.  बैकअप गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. 

यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, टॉप-5 में विराट कोहली, वसीम अकरम ने चुने ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट क्रिकेटर

यह भी पढ़ें | WCL 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज, 342 रन बनाकर वॉल्टन नंबर-1, हार्डस विलजोएन ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

यह भी पढ़ें | ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले अभिषेक शर्मा कितने करोड़ के हैं मालिक? जानें नेटवर्थ और कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Jaffer, India, ICC Cricket World Cup 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com